HomeNewsआरा-बक्सर नेशनल हाईवे: बीबीगंज के समीप भीषण हादसा, ट्रक में टकरायी कार

आरा-बक्सर नेशनल हाईवे: बीबीगंज के समीप भीषण हादसा, ट्रक में टकरायी कार

Car Accident Near Bibiganj:तस्वीर देख दहल जाएगा दिल

विद्युत पोल लोड ट्रक में कार ने पीछे से मारी टक्कर, चालक जख्मी

गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज गांव के समीप घटी घटना

खबरे आपकी बिहार आरा। आरा-बक्सर नेशनल हाईवे पर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बीबीगंज गांव के समीप रविवार की देर रात स्विफ्ट डिजायर कार ने विद्युत पोल लोड ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि स्विफ्ट डिजायर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सीमेंटेड विद्युत पोल कार के आर पार हो गया।

जख्मी चालक इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर

भयंकर हादसे में चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे गजराजगंज ओपी की गश्ती पुलिस द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

Car Accident Near Bibiganj: ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर

car accident near Bibiganj
car accident near Bibiganj

जानकारी के अनुसार जख्मी युवक बक्सर जिला के चक्की ओपी क्षेत्र के चक्की गांव निवासी हरीशंकर यादव का 28 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार है। बताया जाता है कि वह रविवार की देर रात स्विफ्ट डिजायर पर सवार होकर वह अपने गांव से पटना जा रहा था। इसी बीच गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज गांव के समीप सड़क किनारे खड़ी सीमेंट से निर्मित विद्युत पोल लदे ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular