Homeधर्मपर्व त्योहारआरा की बेटी ने सात समंदर पार इंग्लैंड में की भागवान भास्कर...

आरा की बेटी ने सात समंदर पार इंग्लैंड में की भागवान भास्कर की पूजा

Chhath Puja in England – लंदन में छठ की छटा – बिहिया की प्रियंका लगातार आठ साल से करती आ रही छठ

हल्की फुहारों के बीच प्रियंका ने भगवान भास्कर को अर्पित किया अर्घ्य 

Chhath Puja in England कृष्ण कुमार बिहार के भोजपुर की बेटी प्रियंका जयसवाल लंदन में भी छठ की छटा बिखेर रही है। बिहिया के व्यवसायिक घराने की रहने वाली प्रियंका ने हर साल की तरह इस साल भी छठ का व्रत किया। पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ उन्होंने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। घर परिवार से दूर सात समुंदर पार ब्रिटेन के दोस्तों और पारिवारिक मित्रों ने भी पर्व में उनका साथ दिया। प्रियंका जयसवाल पिछले 8 सालों से लगातार लंदन में छठ महापर्व को बड़ी ही श्रद्धा व भक्ति से करती आई हैं। हर साल की तरह इस बार भी उनके घर का नजारा भक्तिमय रहा। यूपी और बिहार के लोगों ने मिलकर इंग्लैंड की धरती को छठमय करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हालांकि वहां टेम्स नदी में भारत की नदियों जैसा नजारा तो देखने को नहीं मिला। क्योंकि वहां काफी ठंड होती है, ऐसे में अपने घर के अहाते में छोटा पुल बनाकर ही पूजा-अर्चना करनी पड़ी। विदेशों में पूजन सामग्री मिलना थोड़ा मुश्किल होता है और कई दिक्ततों का भी सामना करना पड़ता है। कई बार मौसम साथ नहीं देता। बारिश की वजह से सूर्य को देख पाना मुश्किल होता है। इस बार भी शाम को बारिश की वजह से डूबते सूर्य की उपासना कर पाना थोड़ा कठिन रहा। प्रियंका की शादी गाजीपुर में हुई है। उनके पति का लंदन में कंपनी है। वह 2007 से ही लंदन में है। 

यूट्यूब पर छठ गीत और देश से ऑनलाइन जुड़ किया छठ

Chhath Puja in England प्रियंका ने हल्की फुहारों के बीच सूर्य की उपासना की। वहीं सुबह मौसम साफ होने की वजह से सूर्य को अर्ध्य देना रोचक रहा। यूट्यूब पर छठ गीत और ऑनलाइन देश में परिजनों के साथ जुड़कर पूजा पाठ करना बेहद ख़ास अनुभव होता है। साथ ही ब्रिटिश परवरिश के बीच पल रहे बच्चों के लिए यह अवसर देश की मिट्टी की सौंधी खुशबू से जोड़ने जैसा होता है। बच्चे भी इस अवसर पर बेहद उत्साहित नजर आए।

पूजा के कलसूप में दिखा ठेकुआ

Chhath Puja in England सात समुंदर पार ब्रिटेन के लंदन में छठ पर्व के मौके पर प्रियंका जयसवाल अर्ध्य देने के लिए फल-फूल के अलावे घर में ठेकुआ का निर्माण किया था। वह वहां के लोगों को प्रसाद के रूप में खूब भा रहा है। बताया जाता है कि छठ पर्व के मौके पर शुद्ध आंटे, गुड़ और घी से बने ठेकुआ से ही भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया जाता है।

पढे पुरी खबर विस्तार से – सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण है महापर्व छठ

police in Ara – नो इंट्री के नाम पर ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ अवैध वसूली का आरोप

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular