HomeNewsअसलहा और शराब के साथ लूटपाट की साजिश रचते तीन बदमाश गिरफ्तार

असलहा और शराब के साथ लूटपाट की साजिश रचते तीन बदमाश गिरफ्तार


Sikarhatta सिकरहट्टा थाना के मोपती मेला मोड़ के पास से पुलिस ने तीनों को दबोचा

Sikarhatta आरा। भोजपुर के सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के मोपती मेला मोड़ के पास से पुलिस ने लूटपाट की साजिश रचते तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देसी कट्टा, तीन गोलियां, तीन लीटर महुआ शराब और एक बाइक भी बरामद की गयी है। पकड़े गये बदमाशों में चौरी थाना क्षेत्र के कौलोडिहरी गांव के नितेश कुमार, विंध्याचल यादव और रामजी रजवार है। तीनों की उम्र 20 से 30 साल के बीच है।

एक देसी कट्टा, तीन गोलियां, तीन लीटर शराब और एक बाइक बरामद

एसपी हर किशोर राय द्वारा तीनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की गयी है। पुलिस के अनुसार तीनों बदमाश शनिवार की शाम लूटपाट के इरादे से मोपती मेला मोड़ के पास जमा थे। इसकी सूचना मिलने पर Sikarhatta सिकरहट्टा थाना इंचार्ज प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और तीनों को दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान इनके पास से देसी कट्टा, गोली, महुआ शराब और बाइक बरामद की गयी।

Sikarhatta पुलिस बाइक की जांच कर रही है। साथ ही तीनों से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी ले रही है। उन तीनों के साथियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस की मानें तो गिरफ्तार तीनों बदमाशों के खिलाफ अबतक कोई आपराधिक रेकॉर्ड नहीं मिला है। ऐसी आशंका है कि तीनों अभी नया गैंग बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम देने के फिराक में थे। हथियार और शराब की बरामदगी को लेकर इन तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और उत्पाद अधिनियम सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इधर, तीनों की गिरफ्तारी से लूट की एक घटना टल गयी।

पढे पुरी खबर विस्तार से – सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण है महापर्व छठ

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular