HomeNewsआरा में ट्रेन की चपेट में आने से रोहतास के दंपति जख्मी,...

आरा में ट्रेन की चपेट में आने से रोहतास के दंपति जख्मी, पटना रेफर

train hit Ara – आरा स्टेशन के माल गोदाम के समीप सोमवार की दोपहर घटी घटना

train hit Ara आरा। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के माल गोदाम के समीप सोमवार की दोपहर ट्रेन की चपेट में आने से रोहतास निवासी दंपति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें रेल थाना पुलिस द्वारा इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार जख्मियों में रोहतास जिला के नोखा थाना क्षेत्र के सिसिरता गांव निवासी रंजीत राम एवं उसकी पत्नी है। बताया जाता है कि दोनों किसी कार्य के लिए आरा आए हुए थे। दोपहर में रेलवे ट्रैक पार कर दूसरी तरफ जा रहे थे। इसी दरमियान ट्रेन की चपेट में आ गए। आरा रेल थाना पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पटना रेफर कर दिया गया।

Chhath Puja in England – लंदन में बिहिया की प्रियंका लगातार आठ साल से करती आ रही छठ

पढे पुरी खबर विस्तार से – सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण है महापर्व छठ

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular