Homeबिहारआरास्कॉर्पियो से भरी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद दो तस्कर गिरफ्तार

स्कॉर्पियो से भरी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद दो तस्कर गिरफ्तार

Ara Daulatpur : बक्सर-पटना फोर लेन पर दौलतपुर ओवर ब्रिज से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया।

  • हाइलाइट: Ara Daulatpur
    • स्कॉर्पियो पर निबंधन संख्या अंकित नहीं पाया गया
    • जप्त शराब का बाजार मूल्य 5 लाख के करीब आँका गया

आरा। जिलापदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के बिरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश कि ओर से उजले रंग के स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब पटना बिहार की ओर जा रहा है।

सहायक आयुक्त मद्यनिषेध द्वारा निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। बक्सर-पटना फोर लेन पर दौलतपुर ओवर ब्रिज से भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। स्कॉर्पियो पर निबंधन संख्या अंकित नहीं पाया गया।

स्कॉर्पियो के चालक जहानाबाद जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर रमानंद कालोनी निवासी सोनू कुमार एवं जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र के कोर्रा गांव निवासी जगदीश कुमार गिरफ्तार कर लिया। इसे अग्रतर कार्यवाई हेतु न्यायालय को सुपुर्द किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश से पटना ले जाया जा रहा था शराब

उक्त वाहन से 1206 पीस में 311.940 लीटर अवैध विदेशी शराब जप्त किया गया। जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 5 लाख के करीब आँका गया। जप्त शराब को उत्तर प्रदेश से पटना ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार एवं सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा के साथ साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular