Homeबिहारआरा भोजपुरअज्ञात शवों के अंतिम संस्कार में सक्रिय भूमिका निभाने वाले को किया...

अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार में सक्रिय भूमिका निभाने वाले को किया गया सम्मानित

Ara gangi – लावारिस सेवा केंद्र में सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

आरा शहर के करमन टोला रोड स्थित लावारिस सेवा केंद्र में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में Ara gangi अज्ञात शवो के अंतिम संस्कार में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र एवं कपड़े आदि देकर सम्मानित किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि कोरोना काल में भी इन लोगों ने फ्रंटलाइन वॉरियर्स की तरह कार्य कर अज्ञात शवों का लावारिस सेवा केंद्र के माध्यम से अंतिम संस्कार करवाया। इसके अलावे वे सालोंभर जिले के विभिन्न इलाकों में मिले अज्ञात शवों का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करते रहते हैं। आज तक इन लोगों को किसी भी संस्था व संगठन द्वारा सम्मान नहीं प्रदान किया गया है। उन्हें आज लावारिस सेवा केन्द्र द्वारा सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वाले लोगों में मंजू राम, संजू राम, जितेंद्र महतो, विकास राम, राजा नोनिया, साहिल राम, छुलन राम, राहुल राम, अजय राम, छोटू राम, मुकेश राम, चंदन राम, राम प्रसाद राम, शंकर राम एवं विशाल राम है। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे लोगों के लिए सरकार को कॉलोनी तथा आजीवन निःशुल्क भोजन की व्यवस्था करना चाहिए।

अध्यक्षता वरीय अधिवक्ता रामाधार सिंह ने की। उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में लावारिस सेवा केंद्र के संस्थापक डीएन सिंह, आचार्य धर्मेंद्र तिवारी, रामाधार सिंह, रामेश्वर तिवारी, राम नारायण पांडेय, रविशंकर मिश्रा, जितेंद्र कुमार, त्रिलोकी सिंह, विष्णु शंकर साह आदि उपस्थित थे

नर्तकी पुत्र के जनमोत्स्व रंगारंग कार्यक्रम में हथियार के साथ सात गिरफ्तार

आरा शहर के मैना सुंदर भवन में  ‘काब्य मंजरी’ पुस्तक का हुआ लोकार्पण

आरा में सम्मानित हुए आईजी सुनील कुमार एवं एसपी हर किशोर राय

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular