Homeबिहारआरा भोजपुरस्टेशन परिसर में आरा हेल्पिंग हैंड्स ने बनाई विशाल रंगोली

स्टेशन परिसर में आरा हेल्पिंग हैंड्स ने बनाई विशाल रंगोली

Ara Helping Hands made Rangoli:दीपावली के मौके पर आरा हेल्पिंग हैंड्स संस्था ने विशाल रंगोली बनाई

खबरे आपकी/आरा रेलवे स्टेशन परिसर में दीपावली के मौके पर आरा हेल्पिंग हैंड्स संस्था ने विशाल रंगोली बनाई। इस वर्ष रंगोली का थीम ‘भोजपुर जिला स्थापना के 50 वर्ष’ था। पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह, सपत्नीक दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव की शुरुआत किए। मौके पर रेल थानाध्यक्ष, स्टेशन प्रबन्धक, नवादा थाना प्रभारी व अन्य वरीय पदाधिकारी मौजुद थे। एसपी श्री सिंह ने इस पहल की सराहना की साथ ही मौजुद लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। रंगोली आरा हेल्पिंग हैंड्स संस्था द्वारा प्रयोजित थी, जिसका निर्माण चित्रकार कौशलेश कुमार के नेतृत्व में मुकेश चौधरी, अभिनव मिश्रा, अमन राज, रूपा कुमारी, रुखसार प्रवीन, रंजीत कुमार, अनुराग राज के सहयोग से किया गया। संस्था के द्वारा इन्हे प्रशस्ति-पत्र व कॉफी मग देकर सम्मानित किया गया।

Ara Helping Hands made Rangoli: भोजपुर जिलाधिकारी राज कुमार ने टीम के सदस्यों को दी बधाई

जिलाधिकारी राज कुमार ने फोन कॉल के माध्यम से टीम के सदस्यों को बधाई दी। अभय कुमार के नेतृत्व में स्टेशन परिसर में जरूरतमंदों के बीच मूढ़ी, लावा, मिठाई आदि वितरित किया गया। रेल कर्मचारी व रेल थाना में कार्यरत कर्मचारियों के बीच मिठाई बांटकर ‘सार्थक दीपावली’ मनाई गई। इस मौके पर शमशाद प्रेम, हरिजी, रोहित कुमार, रोहित रवि, लोकेश दिवाकर, आदित्य अतुल, ममता दीप, अनुराग सिंह, कृष्ण मोहन ठाकुर, नंदू पांडेय व उपस्थित अन्य समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।

संस्कार कृष्णा ने बताया कि इस वर्ष रंगोली की थीम ‘भोजपुर ज़िला स्थापना के 50 वर्ष’ था। रंगोली में वीर कुंवर सिंह, मां आरण्य देवी का प्रस्तावित मन्दिर, छठ पर्व के दृश्य व भोजपुरी चित्रकला को शामिल किया गया था। मौके पर रेलकर्मी, यात्री, रेल पुलिस के जवान, सफाईकर्मी, ऑटो ठेला रिक्शा चालक व राहगीर मौजुद थे। रंगोली निर्माण का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही चर्चा का विषय बन गया और स्टेशन परिसर में सेल्फी और फोटो लेने का दौर देर रात तक चलता रहा।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular