Homeधर्मशाहपुर में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी गोवर्धन पूजा

शाहपुर में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी गोवर्धन पूजा

Govardhan Puja in Shahpur:भगवान कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गाय माता की पूजा की गयी

jay kumar
  • परंपरागत खेलों का प्रदर्शन किया गया
  • लाठी व गदका भांजने जैसे खेलों में करतब दिखाया गया

खबरे आपकी:शाहपुर/आरा/भोजपुर: जिले के शाहपुर नगर में गोवर्धन पूजा उमंग और हर्षोल्लास के साथ बुधवार को परंपरागत तरीके मनायी गयी। इस अवसर पर भगवान कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गाय माता की पूजा की गयी। परंपरागत खेलों का प्रदर्शन किया गया। लोरकाईन बिरहा गायन के साथ लाठी व गदका भांजने जैसे खेलों में करतब दिखाया गया।

Govardhan Puja in Shahpur: गौवंश के संरक्षण के संकल्प के साथ की पूजा अर्चना

शाहपुर नगर में गोवर्धन पूजा को लेकर बुधवार की सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गयी थी। गोवर्धन पहाड़ से लेकर गोशालाओं की विशेष साफ-सफाई की गयी। इसके बाद विशेष पूजा-अर्चना की गयी और परंपरागत खेलों का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर रवींद्र यादव, राजेश यादव, लालू यादव, नीरज यादव, मानबोध यादव, योगेंद्र यादव,जुगनू यादव, मनोज साह, जाप नेता मुन्ना यादव सहित कई लोगों ने गौवंश के संरक्षण का संकल्प और गोमाता का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया।

वही भोजपुर जिला के विभिन्न प्रखंडों के पंचायत गांवों में गोवर्धन पूजा उमंग और हर्षोल्लास के साथ बुधवार को परंपरागत तरीके मनायी गयी। इस अवसर पर भगवान कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गाय माता की पूजा की गयी। अखाड़ों में परंपरागत खेलों का प्रदर्शन किया गया। कुश्ती, लाठी व गदका भांजने जैसे खेलों में करतब दिखाया गया। वहीं लोरकाईन गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इससे शहर से लेकर गांव तक उल्लास का माहौल रहा।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular