Homeबिहारआरा भोजपुरमहिला की मौत पर कोहराम, जहर देकर मारने का आरोप

महिला की मौत पर कोहराम, जहर देकर मारने का आरोप

Julie Devi:जहर खाने से महिला की मौत, घर में मचा कोहराम

jay kumar
  • मृतका के पिता ने पति एवं ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का लगाया आरोप
  • कहा दमाद का कई लड़कियों से था गलत संबंध

खबरे आपकी/बिहार/भोजपुर: अजीमाबाद थाना क्षेत्र के डिहरा गांव में बुधवार की रात जहर खाने से महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतका अजीमाबाद थाना क्षेत्र के डिहरा गांव निवासी हितेश यादव की 26 वर्षीया पत्नी जूली देवी है।

इधर, मृतका के पिता नंदजी सिंह ने उसके पति एवं ससुराल वालों पर उसे प्रताड़ित करने एवं जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपनी बेटी जूली देवी की शादी अजीमाबाद थाना क्षेत्र के हितेश यादव से वर्ष 2013 में की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति एवं ससुराल वालों द्वारा उसके साथ मारपीट एवं प्रताड़ित किया जाता था। जिसको लेकर वह अधिकांश समय मायके ही रहा करती थी।

Julie Devi:ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप

उन्होंने बताया कि उनके दमाद का कई लड़कियों से गलत संबंध था। कुछ माह पूर्व वह दूसरी लड़की को भी भगा ले गया था। जिसको लेकर उनके द्वारा उस पर केस भी किया गया था और वह केस न्यायालय में चल रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई। जिसको कारण वह पटना में रहकर अपनी पत्नी का इलाज करा रहे थे। इसी बीच दमाद और उसके परिवार वाले उनके घर आये और बेटी को वापस ससुराल ले गए। ससुराल ले जाने के बाद भी पति व ससुराल वालों द्वारा उसके साथ फिर मारपीट किया जाने लगा। इसी बीच बुधवार की रात फोन पर सूचना मिली की जहर खाने से उसकी मृत्यु हो गई है। सूचना पाकर वे उसके ससुराल डिहरा गांव पहुंचे। इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

मृतका के पिता नंदजी सिंह ने उसके पति हितेश यादव एवं ससुराल वालों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा बनाए गए उसका रिपोर्ट के अनुसार मृतका की मौत जहर खाने के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि मृतका अपने एक भाई व पांच बहन तीसरे स्थान पर थी। मृतका के परिवार में मां इंद्रपातो देवी, चार बहन सविता, गुड़िया, प्रियंका, अनुराधा व एक भाई किशन है। उसे एक 6 वर्षीया पुत्री रिया है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular