Homeराजनीतजनता का भरपूर आशीर्वाद मिला, हार कर भी चुनाव जीती हूं-आरजू

जनता का भरपूर आशीर्वाद मिला, हार कर भी चुनाव जीती हूं-आरजू

खबरे आपकी बिहार/आरा Arju Khatoon Arrah नगर निगम क्षेत्र से महापौर पद पर उपविजेता रही आरजू खातून ने शनिवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि आरा शहर के लोगों से भरपूर आशीर्वाद मिला। मैं हार कर भी चुनाव जीत गई हूं। शहर के प्रत्येक वार्ड से जनता का आशीर्वाद मिला।

jay kumar

उन्होंने कहा कि मेरा पूरा परिवार शुरू से ही सामाजिक गतिविधियों में भाग लेता रहा है। आगे भी मैं समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहूंगी। आरा शहर के विकास के लिए आरा नगर निगम, आरा के विधायक एवं सांसद से विनती करूंगी कि शहर का विकास हो सके।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने (Arju Khatoon Arrah) कहा कि मुझे आरा की जनता ने भरपूर प्यार दिया है। आगामी विधानसभा चुनावों में भी वे अपना किस्मत आजमाएंगी। हालाकि वे किस पार्टी की उमीदवार होगी, यह वक्त बताएगा।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular