Homeधर्मआस्था-मंदिरमां आरण्य देवी मंदिर में दर्शन को उमडा रहा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

मां आरण्य देवी मंदिर में दर्शन को उमडा रहा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Bhojpur DM Rajkumar: जिलाधिकारी ने सपरिवार मां के मंदिर में टेका मत्था

खबरे आपकी बिहार/आरा: नववर्ष के मौके पर रविवार को मां आरण्य देवी मंदिर में दर्शन को श्रद्धालु भक्तों का जनसैलाब उमड़ा रहा। हजारों की संख्या में भक्तों ने देवी के दर्शन और पूजन कर नववर्ष की शुरुआत की। मां के मंदिर में दर्शन के लिए महिला-पुरुष भक्तों की लंबी कतार लगी रही। आलम यह था कि महिला-पुरुष भक्तों की कतार मीरगंज पड़ाव मोड़ तक पहुंच गई। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

नव वर्ष को लेकर सुबह 5 बजे मां की आरती हुई। उसके बाद से ही देवी दर्शन को जनसैलाब उमड़ा पड़ा। प्रतिकूल मौसम के बावजूद भी भक्तो एवं श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने अपने परिवार तथा बच्चों के साथ मां के मंदिर में मत्था टेका और अपने जीवन में खुशहाली व सुख समृद्धि के लिए आर्शीवाद मांगा।

इस मौके पर जिलाधिकारी राजकुमार (Bhojpur DM Rajkumar) सपरिवार मां के मंदिर में मत्था टेका और मां का आशीर्वाद लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर महिला-पुरुष पुलिस कर्मी की तैनाती की गई थी। ट्रैफिक पुलिस के जवान भी मुस्तैद थे। महिला शेरनी टीम भी मुस्तैद रही। यह जानकारी ट्रस्ट के मीडिया प्रबंधक कृष्ण कुमार ने दी।

श्रद्धालु भक्तों के बीच हुआ प्रसाद का वितरण

नव वर्ष के मौके पर मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट की ओर से भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के मीडिया प्रबंधक कृष्ण कुमार ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा मां के भक्तों के बीच गुड से निर्मित लड्डू, मुरी, सिंदूर एवं पाॅकेट कलेंडर मां के भक्तों के बीच वितरित किया गया। यह सिलसिला सुबह से देर शाम तक चलता रहा। प्रसाद वितरण कार्यक्रम को लेकर भक्त काफी खुश दिखें। उन्होंने इसकी सराहना की। प्रसाद वितरण कार्यक्रम में ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य जुटे रहें।

संध्या समय मां के मंदिर में लगा खीर का भोग

नववर्ष के मौके पर संध्या समय मां के मंदिर में मेवा, दूध एवं चावल से निर्मित खीर का भोग लगाया गया। तत्पश्चात खीर का वितरण श्रद्धालुओं भक्तों के बीच किया गया। भोग का प्रसाद लेने के लिए भक्तों की लाइन लगी रही। काफी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular