Monday, May 12, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहारहाईवे पर हादसा:ऑटो और बाइक की टक्कर में दो रिश्तेदारों की मौत,...

हाईवे पर हादसा:ऑटो और बाइक की टक्कर में दो रिश्तेदारों की मौत, एक जख्मी

Ara Mohaniya Highway:खबरे आपकी

  • हाईलाइट
    • जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हीनगंज बाजार के समीप सोमवार दोपहर की घटना
    • बक्सर से बाइक से भोजपुर आ रहे थे तीनों, बीच रास्ते में ऑटो से हो गयी टक्कर
    • इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान दोनों ने रास्ते में तोड़ा दम
    • मरने वालों में एक बक्सर, तो दूसरा भोजपुर का रहने वाला

खबरे आपकी बिहार/आरा: आरा-मोहनियां हाईवे (Ara Mohaniya Highway) पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हीनगंज बाजार के समीप सोमवार की दोपहर ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी। उसमें बाइक सवार भोजपुर और बक्सर के रहने वाले दो लोगों की मौत हो गयी। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

youtube@KhabreApki
youtube@KhabreApki

मृतक और घायल आपस में रिश्तेदार थे। मरने वालों में बक्सर जिले के कोरानसराय थाना क्षेत्र के कोपवां गांव निवासी 60 वर्षीय बालेश्वर सिंह और भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के अहपुरा गांव निवासी अजय सिंह के 26 वर्षीय पुत्र रौशन सिंह थे। जख्मी कोपवां गांव निवासी बालेश्वर सिंह का 26 वर्षीय पुत्र ब्रजेश सिंह था। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। हादसे में उसके पिता और साले की मौत हुई है। रौशन सिंह पेशे से चालक था और संदेश की गैस एजेंसी की गाड़ी चलाता था।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow
ऑटो और बाइक की टक्कर में दो रिश्तेदारों की मौत, एक जख्मी

बताया जा रहा है कि रौशन सिंह तीन दिन पूर्व किसी काम से अपनी बहन नेहा देवी के ससुराल बक्सर के कोपवां गांव गया था। सोमवार की दोपहर वह अपने जीजा ब्रजेश सिंह और उनके पिता बालेश्वर सिंह के साथ बाइक से अपने गांव लौट रहा था। तभी दुल्हीनगंज बाजार के समीप सामने से आ रहे ऑटो ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। उससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसके बाद तीनों को सदर अस्पताल लाया गया।‌ वहां डाक्टरों ने रौशन सिंह और बालेश्वर सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular

Don`t copy text!