Thursday, April 25, 2024
No menu items!
Homeराजनीतपरिवर्तन का मन बना चुकी है आरा की जनता- इंदू देवी

परिवर्तन का मन बना चुकी है आरा की जनता- इंदू देवी

Bihar Municipal Election 2022:खबरे आपकी

  • हाईलाइट
    • महापौर प्रत्याशी इंदु देवी के कार्यालय का हुआ उद्घाटन
    • पूजन के बाद दीप जलाकर कर किया गया उद्घाटन

Bihar Municipal Election 2022 खबरे आपकी: आरा‌ शहर के कतिरा स्थित जैन साहब के हाता में सोमवार को आरा नगर निगम की महापौर प्रत्याशी इंदू देवी के प्रधान कार्यालय का उद्घाटन हुआ। विधिवत् पूजन व मंत्रोचार के बाद कार्यालय का उद्घाटन पूर्व उपमहापौर व पार्षद मालती देवी डाॅ. कांति सिंह मेजर राणा प्रताप सिंह उमाशंकर सिंह व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

23
23

इस अवसर पर महापौर प्रत्याशी इंदु देवी ने कहा की इस कार्यालय के खुलने से समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं को काफी सहूलियत होगी, उन्होंने कहा कि आज शहर का हालत किसी से छिपा नहीं है। पुरा आरा नगर निगम नरक निगम बन चुका है। विकास नाम का चीज नही है। हर जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यहां बिना काम कराये करोड़ों का घोटाला हुआ है। अब जनता मन बना चूकी हैं। परिवर्तन के लिए और हमें सभी वर्ग व समुदाय का आपार जन समर्थन मिल रहा है।

इस अवसर पर लोगों ने अपना परिवर्तन हेतु संकल्प के साथ सार्थक विचार व्यक्त किया। नगर रामलीला समिति के अध्यक्ष व समाजसेवी प्रेम पंकज उर्फ ललन जी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा की मैं सालों से समाजसेवा करते आ रहा हूं और आरा के विकास के लिए संकल्पित हूं। आज मेरी धर्म पत्नी इंदु देवी महापौर प्रत्याशी के रूप में खडी़ हैं और भगवान रूपी जनता का आपार समर्थन मिल रहा हैं।

Bihar Municipal Election 2022-परिवर्तन का मन बना चुकी है आरा की जनता- इंदू देवी

मंचासीन अतिथियों में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चतुर्वेदी, डाॅ. विजय गुप्ता, ज्योति शाहबादी, वंदिता देवी, मेजर राणा प्रताप सिंह, उमाशंकर सिंह उर्फ मिठाई लाल थे। इस अवसर पर अंजनी चौधरी, मनोरंजन कुशवाहा, अखिलेश पांडेय, पीयुष कुमार, अजय गुप्ता, प्रदीप बदलानी, नरेंद्र सिंह अभिमन्यु सिंह, मुन्ना जी, अशोक सिंह, राजन नैयर, संतोष पब्लिसिटी, राजेन्द्र सिंह, नवीन प्रकाश सिंह, रानु चौरसिया, विभू जैन, मुन्ना सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष हिंदू जागरण मंच), सोना लाल, विशाल सिंह , शंभु नाथ प्रसाद, शंभु नाथ केशरी, विष्णु शंकर, प्रिंस सिंह, सोनु तिवारी, राहुल बदलानी, सन्नी शाहबादी, आलोक अंजन, राजीव रंजन, अभिजित आनंद, पुनित राज, आदित्य सिंह, अनिल सिंह, पवन सत्यार्थी, विमलेश कुमार, काका जी, अखिलेश सैनी, रोहित श्रीवास्तव, मुन्ना सोनी, प्रियांशु पांडेय सहित कई लोग उपस्थित थें।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
Journalist
- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!