Ara Municipal Corporation Budget: आरा नगर निगम में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शनिवार को बजट महापौर इंदु देवी द्वारा बैठक में पेश किया गया।
- हाइलाइट: Ara Municipal Corporation Budget
- महापौर इंदु देवी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट किया प्रस्तुत
आरा। नगर निगम में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शनिवार को बजट महापौर इंदु देवी द्वारा बैठक में पेश किया गया। बैठक की अध्यक्षता महापौर इंदु देवी ने की। इस अवसर पर उप महापौर पूनम देवी, नगर आयुक्त अंजू कुमारी तथा अपर नगर आयुक्त जमाल अख्तर अंसारी सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि और नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहें। इस दौरान बजट को लेकर निगम प्रशासन और पार्षदों के बीच विस्तार से चर्चा हुई। प्रस्तुत बजट में शहर के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था, सड़क निर्माण, जलापूर्ति, नाला निर्माण और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया है।
नगर निगम सूत्रों के अनुसार विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति देने के लिए भी बजट में विशेष प्रावधान किए गए हैं। नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान को और सशक्त बनाने, कचरा प्रबंधन प्रणाली को बेहतर करने तथा नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए भी पर्याप्त राशि निर्धारित की गई है। बैठक का संचालन महापौर इन्दु देवी के द्वारा किया गया।
Ara Municipal Corporation Budget: कुल अनुमानित आय 753 करोड 79 लाख 50 हजार 720 रुपये
नगर निगम के वितीय वर्ष-2026-27 का कुल अनुमानित आय 753 करोड 79 लाख 50 हजार 720 रुपये है। कुल अनुमानित 753 करोड़ 70 लाख 60 हजार रूपये का उपबंध किया गया है। इस प्रकार 8 लाख 99 हजार 720 रूपये लाभ का बजट है। जिसमें मुख्यमंत्री के नगर निकाय से संबंधित महत्वकांक्षी योजनाओं को भी इस बजट में ध्यान रखा गया है। केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार से करीब 625 करोड़ 5 लाख रूपये प्राप्ति का अनुमान है।
आगामी चालू वित्तीय वर्ष के लिए सम्पति कर की वसूली का लक्ष्य 10 करोड़ रूपया रखा गया है। वही विभिन्न योजनाओं पर कुल अनुमानित खर्च 482 करोड़ 10 लाख का व्यय किये जाने का अनुमान है। जिसने मुख्यतः नये भूमि क्रय हेतु 10 करोड़, मार्केट कॉम्पलेक्स 5 करोड़, अशोक भवन हेतु 1 करोड़ 70 लाख का उपबंध किया गया है।
साथ ही रैन बसेरा 1 करोड़, शवदाह गृह एवं कबिसरान के निर्माण हेतु 1 करोड़, शहरी गरीबों के लिए बहुमंजिला आवासन हेतु 5 करोड़, वैडिंग जोन हेतु 2 करोड़, पुस्तकालय हेतु 50 लाख रोड़ एवं नाला निर्माण हेतु 300 करोड़, जलापूर्ति प्रणाली एवं जल जीवन हरियाली हेतु 7 करोड़, पब्लिक लाईट हेतु 20 करोड़, सकाई उपकरण एवं वाहन क्रय हेतु 20 करोड़, डस्टबीन क्रय हेतु 8 करोड।
नगरपालिका क्षेत्र में समुचित एवं सुविधाजनक स्थलों पर सार्वजनिक उपयोग हेतु शौचालय एवं मूत्रालय का उपबंध एवं महापौर इन्दु देवी एवं नगर आयुक्त अंजू कुमारी के सुझाव पर इस बजट में महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को शिक्षा, स्वावलंबन और सम्मान के साथ आगे बढ़ाने का उपबंध किया गया है, जिसके लिए नगर निगम आरा द्वारा ट्रेनिंग सेंटर, तकनीकी शिक्षा, पिक टॉयलेट्स एवं हेल्थ केयर काउंसलिंग सेंटर की स्थापना की जायेगी।
शहरी गरीबो के लिए आधारभूत सेवाओं पर उपलब्ध पाति का 26.67 प्रतिशत अर्थात् 201 करोड़ 6 लाख रूपये लगभग खर्च करने का उपबंध किया गया है। बैठक में आरा नगर निगम की महापौर इंदु देवी, उप महापौर और पूनम देवी, नगर आयुक्त ,अंजू कुमारी अपर नगर आयुक्त जमाल अख्तर अंसारी सभी सम्मानित पार्षद गण पार्षद प्रतिनिधि और नगर निगम में बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहें।


