Homeभोजपुरबड़हारापलानी में सो रहे युवा किसान की गोली मारकर हत्या, सनसनी

पलानी में सो रहे युवा किसान की गोली मारकर हत्या, सनसनी

Sohra: भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में शनिवार की सुबह पलानी में सो रहे युवा किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

  • हाइलाइट: Sohra
  • दो दिन पूर्व हुए विवाद में हत्या करने की हो रही चर्चा
  • पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में शनिवार की सुबह घटी घटना

आरा। जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव में शनिवार की सुबह पलानी में सो रहे युवा किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक को बाएं साइड कनपट्टी पर गोली मारी गई है, जो दाहिने साइड साइड से आर-पार हो गई है। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना पाकर कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष रौशन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया। तब एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल से कई साक्ष्य को इकट्ठा किया।

जानकारी के अनुसार मृतक कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सोहरा गांव वार्ड नंबर-7 निवासी प्रभुनाथ प्रसाद का 22 वर्षीय पुत्र चंद्रशेखर कुमार है। वह गांव पर ही रहकर खेती करता था। इधर, मृतक के चचेरे भाई मनोज कुमार प्रसाद ने बताया कि वह घर के आगे एक पलानी है। वह उसी पलानी में रहता और सोता था। शुक्रवार की रात भी खाना खाने के बाद वह उसी पलानी सोने चला गया। इसी बीच लगभग सुबह नौ बजे उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे लोग दस बजे खेत से वापस लौट और खाना खाने के बाद फिर दोबारा बाहर चले गए। इसी बीच करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली की उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

Sohra : बच्चों के विवाद में हत्या करने की आशंका

वहीं दूसरी तरफ मृतक के चचेरे भाई मनोज कुमार प्रसाद ने उसके गांव में किसी भी व्यक्ति से किसी भी प्रकार की दुश्मनी एवं विवाद की बातों से साफ इंकार किया है। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व गांव में स्थित फील्ड में बच्चों के दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसमें वह झगड़ा छुड़ाने गया था। उसी विवाद के कारण हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। वही युवक की हत्या किसने और क्यों की। इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

वही सदर एसडीपीओ-टू रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व गांव में ही कुछ बच्चों के बीच लड़ाई हुई थी। जिसमें वह झगड़ा छुड़ाने के लिए गया था। प्रथम दृष्टया उसी विवाद के कारण हत्या करने की बात सामने आ रही है। इस संबंध में पुलिस द्वारा दो नामजद एवं एक अज्ञात को हिरासत लेकर पूछताछ की जा रही है।

बताया जाता है कि मृतक अपने चार भाई व एक बहन में चौथे स्थान पर था। उसके परिवार में मां श्रीमातो देवी व तीन भाई सरोज कुमार, शिव नंदन कुमार, विपिन कुमार एवं एक बहन पूजा देवी है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां श्री महतो देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular