HomeNewsबिहारमां आरण्य देवी मंदिर के तृतीय फ्लोर की हुई ढलाई

मां आरण्य देवी मंदिर के तृतीय फ्लोर की हुई ढलाई

Ara Nagar Devi : आरा शहर की अधिष्ठात्री मां आरण्य देवी के भव्य मंदिर का नवनिर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को माता के मंदिर के तृतीय फ्लोर की ढलाई का कार्य हुआ।

Ara Nagar Devi : आरा शहर की अधिष्ठात्री मां आरण्य देवी के भव्य मंदिर का नवनिर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को माता के मंदिर के तृतीय फ्लोर की ढलाई का कार्य हुआ।

  • हाइलाइट : Ara Nagar Devi
    • 108 फीट का ऊंचा बनेगा मां आरण्य देवी का भव्य मंदिर
    • मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट, आरा द्वारा कराया जा रहा नवनिर्माण कार्य

आरा: शहर की अधिष्ठात्री मां आरण्य देवी के भव्य मंदिर का नवनिर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को माता के मंदिर के तृतीय फ्लोर की ढलाई का कार्य हुआ। इसके पूर्व पूजा-पाठ कराकर ढलाई का कार्य शुरू किया गया।

मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के मीडिया प्रबंधक कृष्ण कुमार ने बताया कि ढलाई का कार्य सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक चला। ढलाई के दौरान विभिन्न विभागों के ठेकेदार के नेतृत्व में एक्सपर्ट व मजदूरों की टीम अपने कार्यों को अंतिम रूप देने में लगी रही। छत की ढलाई के लिए दो लिफ्ट मशीन लगाई गई थी। इसके अलावे करीब 80 मजदूरों को लगाया गया था। इस दौरान भक्तों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। महिला-पुरुष भक्त मां आरण्य देवी मंदिर में दर्शन करते रहें।

श्री कुमार ने बताया कि इसी वर्ष दशहरा के पहले चौथे एवं पांचवें तल्ले की ढलाई का कार्य हो जाने की संभावना है। इस मौके पर मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक भीम सिंह भवेश, सचिव अरविंद कुमार पांडेय, कन्हैया प्रसाद, गजेन्द्र सिंह, संतोष कुमार सिंह, गजेंद्र सिंह, इंजीनियर जीतू सिंह, राजू मेहता, अशोक सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह (ठेकेदार), शैलेंद्र मिश्रा, नरेश कुमार, मिथलेश कुमार, रुपेश कुमार, रिशु कुमार उर्फ सोनू एवं ट्रस्ट के सभी स्टाफ सक्रिय दिखे।

निर्माण सामग्री और राशि देने की होड़
मंदिर के तृतीय तल्ल की ढलाई के दौरान गुरुवार की सुबह से ही सीमेंट दान एवं सहयोग राशि देने की भक्तों में होड मची रही। काफी संख्या में भक्तों द्वारा मंदिर निर्माण कार्य में दान स्वरूप सीमेंट दिया गया। इसके अलावे कई लोगों ने नगद एवं क्यूआर कोड के माध्यम से सहयोग राशि दी। बता दें की मां आरण्य देवी के भव्य मंदिर का निर्माण मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट द्वारा कराया जा रहा है। माता का मंदिर 108 फीट ऊंचा बनेगा।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular