Tuesday, May 13, 2025
No menu items!
Homeबिहारआराछोटी बहन के पति के पहली पत्नी से विवाद में जख्मी बड़ी...

छोटी बहन के पति के पहली पत्नी से विवाद में जख्मी बड़ी बहन की मौत

Ara Nagar News : आरा में चाकू से जख्मी एक महिला की तीसरे दिन मौत हो गई। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसने अपने घर में ही दम तोड़ दिया।

Ara Nagar News : आरा में चाकू से जख्मी एक महिला की तीसरे दिन मौत हो गई। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसने अपने घर में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

  • हाइलाइट : Ara Nagar News
    • चाकू लगने से जख्मी महिला की तीन दिन बाद हुई मौत
    • इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसने घर पर तोड़ा दम
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • शहर के एमपी बाग पानी टंकी स्थित नगर निगम पास शुक्रवार की शाम घटी थी घटना

आरा: आरा में चाकू से जख्मी एक महिला की तीसरे दिन मौत हो गई। इलाज के दौरान सोमवार की सुबह उसने अपने घर में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृतका टाउन थाना क्षेत्र के एमपी बाग पानी टंकी स्थित नगर निगम निवासी आनंद राम उर्फ छोटू राम की 23 वर्षीया पत्नी ज्योति देवी है।

बता दें की मृतका ज्योति देवी के बहनोई भोला राम की पहली शादी पत्नी पूजा देवी से हुई है। उसकी दूसरी शादी मृतका की छोटी बहन टोनी कुमारी से हुई है। पहली पत्नी पूजा देवी उसकी दूसरी पत्नी टोनी कुमारी को रखने का विरोध कर रही थी। जिसको लेकर पूजा देवी शुक्रवार की शाम अपनी मां मीना देवी एवं भाई के साथ अपने पति के दूसरी पत्नी टोनी कुमारी के घर पहुंच गई। उससे झगड़ा करने लगी। जब टोनी कुमारी की बड़ी बहन ज्योति देवी बीच-बचाव करने गई, तो उसकी पहली पत्नी के मां के द्वारा उसे दाहिने साइड पंजरी में चाकू मार दी गई थी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

वहीं उसका बहनोई भोला राम जब उसे बचाने गया तो उन लोगों द्वारा उसे भी डंडे से मारकर जख्मी कर दिया गया था। जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था। परिजन उसे पटना नही ले जाकर घर पर ही रखकर उसका इलाज कर रहे थे। इस बीच सोमवार की सुबह उसने घर पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना पाकर टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। दूसरी तरफ मृतका ज्योति देवी के भाई एवं परिवार वालों द्वारा उसकी छोटी बहन टोनी कुमारी के पति भोला राम की पहली पत्नी पूजा देवी की मां मीना देवी पर चाकू से मारकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।

बताया जाता है कि मृतका अपने छह भाई व तीन बहन में दूसरे स्थान पर थी। उसे दो पुत्र कृष्णा, सूर्य एवं एक पुत्री अनुष्का है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular