HomeबिहारArrahARA NEWS: हत्या के प्रयास मामले में एक अपराधकर्मी गिरफ्तार

ARA NEWS: हत्या के प्रयास मामले में एक अपराधकर्मी गिरफ्तार

ARA NEWS: एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है। वह उदवंतनगर के दो कांडों में आरोपित रहा है।

ARA NEWS: एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है। वह उदवंतनगर के दो कांडों में आरोपित रहा है।

  • हाइलाइट : ARA NEWS
    • गाय को खोजने के क्रम में बाजार समिति गेट के पास युवक को मारी थी गोली

आरा। नवादा थाना पुलिस की टीम ने शुक्रवार को उदवंतनगर थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।

उन्होंने बताया कि नवादा थाना क्षेत्र के गोढना रोड गौरैया बाबा स्थान निवासी शिवजी यादव का पुत्र आशीष कुमार के लिखित आवेदन के अनुसार 17 अगस्त 2024 को समय करीब 11-12 बजे रात्रि में गाय को खोजने के क्रम में बाजार समिति गेट के पास चाय दुकान के पास अभियुक्तों द्वारा गोली मारने की घटना कारित की गई। इस संबंध में आरा नवादा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

एसपी ने बताया कि उक्त काण्ड का उद्‌भेदन, अवैध आग्नेयास्त्र की बरामदगी तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु नवादा थानाध्यक्ष कमलजीत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। जिसमें थाना के सशस्त्र बल भी शामिल थे। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 अगस्त 2024 उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेहरा गांव निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र रोहित कुमार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ करने पर उसने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए अन्य लोगों का नाम-पता भी बताया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है। वह उदवंतनगर के दो कांडों में आरोपित रहा है। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर छापेमारी की जा रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular