HomeबिहारArrahमंत्रोचार के बीच रामलीला मंच की हुई पूजा-अर्चना

मंत्रोचार के बीच रामलीला मंच की हुई पूजा-अर्चना

Ara Ramlila stage: शारदीय नवरात्र के अवसर पर 18 दिवसीय रामलीला के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई है।

Ara Ramlila stage: शारदीय नवरात्र के अवसर पर 18 दिवसीय रामलीला के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। इसी कड़ी में सोमवार को रामलीला मैदान स्थित मंच की पूजा-अर्चना की गई।

jay kumar
  • हाइलाइट : Ara Ramlila stage
    • नगर रामलीला समिति की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने नारियल फोड की पूजा

आरा: शारदीय नवरात्र के अवसर पर 18 दिवसीय रामलीला के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। इसी कड़ी में सोमवार को रामलीला मैदान स्थित मंच की पूजा-अर्चना की गई। नगर रामलीला समिति की अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने नारियल को फोड़ पूजा की।

पूजन कार्यक्रम राम-जानकी मंदिर रामगढिया के पुजारी दंडी जी महाराज के नेतृत्व में संपन्न कराया गया। नगर रामलीला समिति के अध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंह ने कहा कि रामलीला के भव्य आयोजन को लेकर तैयारी चल रही है। वृंदावन की प्रसिद्ध मंडली रामलीला का मंचन करेंगी। इसके अलावे मैदान में साफ-सफाई का कार्य भी तेज हो गया है।

पूजन के मौके पर सचिव विष्णु शंकर गुप्ता, संरक्षक अवधेश कुमार पांडेय, रामकुमार सिंह, उपाध्यक्ष शंभू चौरसिया, कृष्ण कुमार, संजीव सिन्हा, सुनील चौधरी एवं अनिल कुमार गुप्ता समेत काफी संख्या में रामभक्त मौजूद रहें।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular