HomeNewsशारीरिक शोषण के आरोपित आरा रिमांड होम अधीक्षक भेजे गये जेल

शारीरिक शोषण के आरोपित आरा रिमांड होम अधीक्षक भेजे गये जेल

आरा रिमांड होम। पटना में जॉब करने वाली एक लड़की को शादी झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोपित रिमांड होम अधीक्षक को जेल भेज दिया गया। इससे पहले उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। उसके बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

  • मंगलवार को आरा महिला थाना मे दर्ज करायी गयी थी प्राथमिकी
  • एसपी के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार की रात ही कर लिया था गिरफ्तार

आरा महिला थाना में दर्ज की गयी प्राथमिकी, रिमांड होम के अधीक्षक पर लगा आरोप

एसपी के आदेश पर मंगलवार की रात ही अधीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया था। जेल भेजे गये अधीक्षक मूल रुप से भागलपुर के निवासी हैं। फिलवक्त वह आरा में पोस्टेड थे। बता दें कि भागलपुर की रहने एक लड़की ने अधीक्षक पर शादी का झांसा देकर आरा बुला कर मार्च से ही शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। इसे लेकर मंगलवार को महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी।

भयभीत है आरा सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए आने वाले मरीज व उनके परिजन

सर्जना बना रही भोजपुर की धरोहर कोहबर, वीर कुंवर सिंह एवं आरा हाउस सहित अन्य चित्र वाला मास्क

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular