HomeNewsएयरपोर्ट पर काम करने वाली भागलपुर की महिला का आरा में शारीरिक...

एयरपोर्ट पर काम करने वाली भागलपुर की महिला का आरा में शारीरिक शोषण

आरा महिला थाना। पटना में एयरपोर्ट पर काम करने वाली भागलपुर की एक महिला का शारीरिक शोषण किये जाने का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर महिला का आरा में 20 मार्च के बाद से ही लगातार शोषण किया जाता रहा। बाद में लॉकडाउन का बहाना बना शादी से इनकार कर दिया गया। शारीरिक शोषण का आरोप आरा रिमांड होम के अधीक्षक सुदर्शन शर्मा पर लगा है।

लॉकडाउन का बहाना बना शादी से इनकार करते रहे अधीक्षक

आरा महिला थाना – शादी का झांसा देकर किया गया शारीरिक शोषण

आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ले में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई

आरा महिला थाना में दर्ज की गयी प्राथमिकी, रिमांड होम के अधीक्षक पर लगा आरोप

पीड़िता व आरोपित दोनों भागलपुर जिले के रहने वाले हैं। इसे लेकर महिला ने आरा महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मेडिकल जांच के बाद पुलिस महिला का कोर्ट में बयान दर्ज कराने में जुटी है। एफआईआर के अनुसार जनवरी माह से ही दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। 20 मार्च को अधीक्षक ने बहला-फुसलाकर उसे आरा बुला लिया और शारीरिक संबंध बना लिया। विरोध करने पर शादी करने का झांसा देकर चूप करा दिया गया। उसके बाद लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया जाता रहा। शादी की बात करने पर लॉकडाउन का बहाना बना दिया जाता रहा।

एसपी सुशील कुमार ने भोजपुर जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ करने व अपराध पर नियंत्रण हेतु पुलिस महकमे में ट्रांसफर-पोस्टिंग की

मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराने व मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

इस बीच 13 मई को उसे भागलपुर पहुंचा दिया गया। साथ ही उसे और उसके परिवार को धमकी भी दी गयी। कहा गया कि थाने में शिकायत करने पर परिवार को बर्बाद कर दिया जायेगा। महिला के अनुसार वह पांच जून को आरा पहुंची और महिला थाने में आवेदन दिया। बाद में भोजपुर एसपी के आदेश पर मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी। इधर, मामला दर्ज करने के बाद महिला थाना की पुलिस छानबीन में जुट गयी है। पुलिस ने महिला का मेडिकल जांच सदर अस्पताल करवाया। उसके बाद महिला का कोर्ट में 164 का बयान कलमबंद कराया जायेगा।

जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कोविड-19 से बचाव एवं रोकथाम हेतु जिले के प्राइवेट चिकित्सकों के साथ समीक्षा बैठक की

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular