Friday, April 25, 2025
No menu items!
Homeबिहारआरादस करोड़ की लूट का खुलेगा पूरा राज, चंदन और शेरू से...

दस करोड़ की लूट का खुलेगा पूरा राज, चंदन और शेरू से होगी पूछताछ

Ara Gold Loot: तनिष्क शोरूम से दस करोड़ की लूट मामले में पूछताछ के लिए पुलिस को कुख्यात शेरू सिंह और चंदन कुमार उर्फ प्रिंस का रिमांड मिल गया है।

Ara Gold Loot: तनिष्क शोरूम से दस करोड़ की लूट मामले में पूछताछ के लिए पुलिस को कुख्यात शेरू सिंह और चंदन कुमार उर्फ प्रिंस का रिमांड मिल गया है।

  • हाइलाइट्स: Ara Gold Loot
    • तनिष्क शोरूम लूट कांड: चंदन और शेरू को आज रिमांड पर लेगी पुलिस
    • दस करोड़ की लूट का खुलेगा पूरा राज: दोनों से दो दिनों तक पुलिस करेगी पूछताछ
    • दोनों से पूछताछ के जरिए लूट के आधा सोना और बचे अपराधियों की तलाश होगी तेज
    • दोनों को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने गुरुवार को कोर्ट में दी थी अर्जी

Ara Gold Loot आरा: तनिष्क शोरूम से दस करोड़ की लूट मामले में पूछताछ के लिए पुलिस को कुख्यात शेरू सिंह और चंदन कुमार उर्फ प्रिंस का रिमांड मिल गया है। कोर्ट की ओर से पुलिस को दो दिनों तक दोनों से पूछताछ की अनुमति दिए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि शुक्रवार की देर शाम तक पुलिस द्वारा दोनों को रिमांड पर नहीं लिया गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि पुलिस दोनों को शनिवार को रिमांड पर लेगी।

बता दें कि अनुसंधान के दौरान दोनों का नाम लूट कांड में आया था। पुलिस के अनुसार पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जेल से दोनों द्वारा लूट की साजिश रची गई थी। लूट कांड का पूरा ब्लू प्रिंट इन दोनों ने ही तैयार की थी। उस आधार पर पुलिस द्वारा दोनों को केस में रिमांड करने के साथ ही पूछताछ करने की कवायद तेज की गयी थी।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

पुलिस के अनुरोध पर कोर्ट द्वारा 26 मार्च को दोनों के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया गया था। उस आधार पर दोनों को गुरुवार को पुरुलिया जेल से आरा कोर्ट लाया गया था। उसके तुरंत बाद नगर थाने की पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए दोनों को रिमांड पर लेने की अर्जी सीजेएम कोर्ट में दी गई। उस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट की ओर से शुक्रवार को पुलिस को दोनों की दो दिनों की रिमांड दी गई है।

बता दें कि 10 मार्च को शहर के सबसे व्यस्त नगर थाना क्षेत्र के शीशमहल चौक के समीप स्थित तनिष्क शोरूम में धावा बोलकर अपराधियों ने करीब दस करोड़ के आभूषण लूट लिया था। एक गार्ड की राइफल भी छीन ली गयी थी। हालांकि कुछ घंटे के भीतर भी पुलिस द्वारा बड़हरा इलाके में मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उनके पास से लूटे गए दो झोला आभूषण, घटना में इस्तेमाल पिस्टल और एक बाइक भी बरामद किए गए थे। बाद में उनकी निशानदेही पर गार्ड की राइफल भी बरामद कर ली गयी थी।

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular