Homeबिहारआराआरा में 22 वर्षीया युवती के कूल्हे का किया गया कृत्रिम प्रत्यारोपण

आरा में 22 वर्षीया युवती के कूल्हे का किया गया कृत्रिम प्रत्यारोपण

Artificial Hip Replacement: सदर अस्पताल, आरा में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सूर्यकांत निराला के नेतृत्व में बुधवार को एक 22 वर्षीया युवती रितु कुमारी, ग्राम-गंज बिहिया, भोजपुर का कूल्हे का कृत्रिम प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Artificial Hip Replacement
    • हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सूर्यकांत निराला के नेतृत्व में हुआ प्रत्यारोपण

आरा: सदर अस्पताल, आरा में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सूर्यकांत निराला के नेतृत्व में बुधवार को एक 22 वर्षीया युवती रितु कुमारी, ग्राम-गंज बिहिया, भोजपुर का कूल्हे का कृत्रिम प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया गया। ऑपरेशन में सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा एवं डॉ. विकास सिंह (आयुष्मान नोडल पदाधिकारी) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। यह ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निःशुल्क किया गया।

पढ़ें: महिला को जिंदा बताकर जबरन आरा सदर अस्पताल से पटना रेफर करने का आरोप

भोजपुर जिलाधिकारी तनय सुलतानिया के निर्देशानुसार सिविल सर्जन द्वारा सदर अस्पताल में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके फलस्वरूप सिविल सर्जन द्वारा नई चिकित्सकीय सेवाओं की दिशा में पहल करते हुए यह महत्वपूर्ण ऑपरेशन संभव हुआ।

इस ऑपरेशन में डॉ. सूर्यकांत निराला (अस्थि सर्जन), डॉ. विकास सिंह (सर्जन), डॉ. जे.एन. मिश्रा (निश्चेतक), डॉ. स्नेहा द्विवेदी (डीएनबी स्टूडेंट), संजीव कुमार (ओटी इंचार्ज), दीपक कुमार (ओटी असिस्टेंट) तथा शेखर प्रकाश (आयुष्मान जिला समन्वयक) का सक्रिय सहयोग रहा। डॉ. सूर्यकांत निराला को इस सफल ऑपरेशन के लिए जिलाधिकारी भोजपुर एवं सिविल सर्जन द्वारा धन्यवाद एवं सराहना प्रकट की गई।

पढ़ें : बच्चा जनने के बाद महिला की मौत, दो दिन बाद परिजनों का आरा सदर अस्पताल में हंगामा

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular