Homeआरा भोजपुरउदवंतनगरआरा उदवंतनगर के कसाप गांव निवासी 23 वर्षीय सुधीर का शव बरामद

आरा उदवंतनगर के कसाप गांव निवासी 23 वर्षीय सुधीर का शव बरामद

Ara Udwantnagar: भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव में बुधवार की रात एक युवक ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

  • हाइलाइट: Ara Udwantnagar
  • युवक ने गले में फांसी लगाकर की खुदकुशी
  • मौत के कारण का पता नहीं, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
  • पुलिस ने शव सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • दो माह पहले युवक ने एक महिला से की थी लव मैरिज
  • उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव में बुधवार की रात घटी घटना

आरा, भोजपुर। जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव में बुधवार की रात एक युवक ने गले में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना को लेकर गांव एवं आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना प्रकार सदर एसडीपीओ-वन राजकुमार साह एवं उदवंतनगर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस द्वारा एफएसएल की टीम को बुलाया गया। टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य को इकट्ठा किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया।

मृतक उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव निवासी 23 वर्षीय सुधीर बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम किसी व्यक्ति के द्वारा उसे जबरन अपने साथ ले जाया जा रहा था। ऐसा करते हुए कुछ ग्रामीणों ने देखा था। इसी बीच सोमवार की सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों ने उसके कमरे में खिड़की से झांक कर देखा, तो वह बेड पर मृत अवस्था में पड़ा था। जबकि उसके रूम में लगे पंखे में चादर बंधा हुआ था। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई।

Ara Udwantnagar: दो महीना पहले सीमा देवी से लव मैरिज

इधर, उदवंतनगर थाना क्षेत्र के कसाप गांव के चौकीदार संजय कुमार ने बताया कि सुधीर का सीमा देवी नाम की महिला से प्रेम-प्रसंग थ। उसने दो महीना पहले सीमा देवी से लव मैरिज की थी। शव सीमा देवी के घर में पाया गया है। वह बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा था और उसके कमरे में लगे पंखे में चादर बंधा लटक रहा था। घटना के बाद सीमा देवी फरार है। जबकि पुलिस द्वारा उसकी हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार युवक की मौत फांसी लगने से होना प्रतीत होता है। हालांकि मृतक ने खुद फांसी लगाई है या किसी ने फांसी लगाकर उसकी हत्या की है। यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular