HomeNewsभोजपुर के युवक को हथियारबंद बदमाशों ने रोहतास में मारी गोली- जख्मी

भोजपुर के युवक को हथियारबंद बदमाशों ने रोहतास में मारी गोली- जख्मी

जख्मी युवक का आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

jay kumar

आरा। रोहतास जिले के कच्छवां ओपी अंतर्गत कंचन टोला इंग्लिशपुर गांव के समीप हथियारबंद बदमाशों ने भोजपुर के एक युवक को गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली उसके पीठ में लगी हुई है। उसे इलाज के लिए आनन-फानन में तरारी पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया।

बकरी चोरी की घटना के बाद मचाया उपद्रव-दो गांवों के बीच तनाव-चार हिरासत में

रोहतास के कच्छवां ओपी अंतर्गत कंचन टोला इंग्लिशपुर गांव के समीप घटी घटना

जानकारी के अनुसार जख्मी भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी विक्रमा पासवान का 26 वर्षीय पुत्र उपेंद्र पासवान है। जख्मी ने बताया की आज दोपहर वह बाइक से मकान के ढलाई का सामान लाने के लिए रोहतास के कच्छवां जा रहा था। इसी बीच कंचन टोला इंग्लिशपुर गांव के नहर के समीप छह की संख्या में रहे बदमाश वहां बैठकर शराब पी रहे थे।। जैसे ही वह वहां गुजर ही रहा था, तभी हथियारबंद बदमाशों ने उसे पीछे से गोली मार दी। जिससे वह जख्मी हो गया।

उसे इलाज के लिए तरारी पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया। हालांकि घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंच जख्मी से घटना की ली। इसके पश्चात वह मामले की छानबीन में जुट गई है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular