HomeNewsबच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट- पांच जख्मी

बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट- पांच जख्मी

  • अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कोथुआ गांव में सोमवार की रात की घटना
  • मारपीट में एक ही परिवार के एक महिला समेत पांच लोगों को आयी चोट

आरा। भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के कोथुआ गांव में सोमवार की रात बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक ही परिवार के पांच लोग जख्मी हो गए। सभी का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया।

बकरी चोरी की घटना के बाद मचाया उपद्रव-दो गांवों के बीच तनाव-चार हिरासत में

मारपीट में एक ही परिवार के एक महिला समेत पांच लोगों को आयी चोट

घायलों में अंदेख यादव, उनकी पत्नी शैल कुमारी देवी व तीन पुत्र नागेंद्र यादव, संजीत कुमार व संतोष यादव शामिल है। बताया जाता है कि अंदेख यादव के घर के बच्चे व गांव के ही बिनेशरी साह के बच्चों के बीच सोमवार की रात झगड़ा हो गया।

अंदेख यादव का पुत्र संजीत कुमार झगड़ा छुड़ा रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच तू-तू-मैं-मैं हो गई। देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आपस में भीड़ गए और मारपीट शुरू कर दी। इसमे एक ही परिवार के पांच लोग जख्मी हो गये।इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अगिआंव पीएचसी से सदर अस्पताल लाया गया।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular