Homeबिहारआरा भोजपुरछिनतई का विरोध करने पर आर्मी जवान को बदमाशों ने मारी गोली

छिनतई का विरोध करने पर आर्मी जवान को बदमाशों ने मारी गोली

आर्मी जवान घनश्याम कुमार ने "खबरें आपकी" को उसका इसी महीने 21 मई को इंगेजमेंट था। जिसको लेकर वह 19 मई को छुट्टी लेकर अरुणाचल प्रदेश से वापस गांव आया था।

Army Jawan: भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के पुरहरा गांव में शनिवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने छिनतई का विरोध करने पर आर्मी जवान को गोली मार दी।

  • हाइलाइट्स: Army Jawan
    • जख्मी जवान का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

आरा: जिले के चौरी थाना क्षेत्र के पुरहरा गांव में शनिवार की देर रात हथियारबंद अपराधियों ने छिनतई का विरोध करने पर आर्मी जवान को गोली मार दी। जख्मी जवान को बाएं हाथ में गोली लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार जख्मी चौरी थाना क्षेत्र के पुरहरा गांव निवासी स्व.कामता राय का 25 वर्षीय पुत्र घनश्याम कुमार है। वह आर्मी जवान है। वर्तमान में अरुणाचल प्रदेश के मनचुका में गनर है।

इधर, आर्मी जवान घनश्याम कुमार ने “खबरें आपकी” को उसका इसी महीने 21 मई को इंगेजमेंट था। जिसको लेकर वह 19 मई को छुट्टी लेकर अरुणाचल प्रदेश से वापस गांव आया था। शनिवार को वह अपना बुलेट ठीक कराने के लिए आरा के धोबी घटवा आया था। लेकिन काम नहीं हो पाया।

देर रात वह दोस्त पवन के साथ अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह अपने गांव में पहुंचा। उसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे एक अपराधी बाइक रोक कर छिनतई करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया, तो वह चाकू निकलने लगा।

इस दौरान जवान ने बाइक से उतरकर उसका हाथ पकड़ लिया। इसी बीच झाड़ी में छिपकर बैठा दूसरा अपराधी आया और उसे गोली मार दी। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular