Homeबिहारभोजपुरभोजपुर में हादसे के दौरान यूपी के शिक्षक की मौत

भोजपुर में हादसे के दौरान यूपी के शिक्षक की मौत

संदेश थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव स्थित कचरा भवन के समीप शनिवार की सुबह घटी घटना

Teacher Jairam Prajapati: संदेश थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव स्थित कचरा भवन के समीप शनिवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार यूपी निवासी शिक्षक की मौत हो गई।

  • हाइलाइट्स: Teacher Jairam Prajapati
    • ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की गई जान
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • संदेश थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव स्थित कचरा भवन के समीप शनिवार की सुबह घटी घटना

आरा: संदेश थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव स्थित कचरा भवन के समीप शनिवार की सुबह ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार यूपी निवासी शिक्षक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। उधर, घटना को लेकर लोगों के बीच अफरी-तफरी मची रही।

जानकारी के अनुसार मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के हरिया छोटी गांव निवासी स्व.रामटहल प्रजापति के 43 वर्षीय पुत्र जयराम प्रजापति है। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश के मऊ जिलै के चिड़िया कोट थाना क्षेत्र के रुकम जालीम गांव में अपना मकान बनाकर रहते थे। फिलवक्त भोजपुर के संदेश प्रखंड के सुरंगापुर गांव स्थित मध्य विद्यालय में शिक्षक थे। संदेश में ही किराए का मकान लेकर अकेले रहते थे।

इधर, मृतक के साथी शिक्षक उमेश कुमार ने “खबरें आपकी” को बताया कि विद्यालय बंद होने के बाद शनिवार की सुबह बाइक द्वारा वह अपने घर जा रहे थे। उसी दौरान फतेहपुर गांव स्थित कचरा भवन के समीप ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular