Homeआरा भोजपुरबिहियापति की बेवफाई सह न सकी बीमार पत्नी, संदेहास्पद स्थिति में मौत

पति की बेवफाई सह न सकी बीमार पत्नी, संदेहास्पद स्थिति में मौत

बिहिया थाना क्षेत्र के भड़सरा गांव में शुक्रवार की दोपहर घटी घटना

Bhadsara: भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के भड़सरा गांव में शुक्रवार की दोपहर संदेहास्पद स्थिति में एक महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही।

  • हाइलाइट्स: Bhadsara
    • संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, घर में मचा कोहराम
    • जहर खाने के कारण मौत होने की कहीं जा रही है बात
    • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुटी
    • बिहिया थाना क्षेत्र के भड़सरा गांव में शुक्रवार की दोपहर घटी घटना

आरा/बिहिया: भोजपुर के बिहिया थाना क्षेत्र के भड़सरा गांव में शुक्रवार की दोपहर संदेहास्पद स्थिति में एक महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। वहीं स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा जहर खाने के कारण उसके मौत होने की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतका बिहिया थाना क्षेत्र के भड़सरा गांव निवासी राम मुसहर उर्फ रमू की 25 वर्षीया पत्नी धनमुनिया देवी है।

इधर, उसके गांव के रिश्ते में लग रहे भैसुर संतोष ने बताया कि उसका पति राम मुसहर उर्फ रामू एक माह पूर्व भदवर गांव की एक महिला को लेकर भाग गया है। उसने उसी से शादी कर ली है। जिसको लेकर उसकी पत्नी से झगड़ा चल रहा था। वह काफी मानसिक तनाव में भी थी। शुक्रवार की दोपहर जब वह बधार में था। तभी गांव में हल्ला हुआ कि उसने जहर खा लिया है।

Jay

सूचना पाकर मृतका के मायके वाले उसके ससुराल भड़सरा गांव पहुंचे और उसे अपने संतुष्टि को लेकर बिहिया पीएचसी ले गए। जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया। वही उसके ससुराल के सभी लोग घर छोड़कर फरार हैं। इसके बाद मृतका के मायके वालों द्वारा इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना पाकर स्थानीय थाना मौके पर बहुत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

दूसरी तरफ मृतका के गांव के रिश्ते में लग रहे भैसुर संतोष ने उसके पति द्वारा एक दूसरी महिला को लेकर भागने व उसके साथ शादी करने के कारण उसके द्वारा जहर खाकर खुदकुशी करने की बात कही है।

इधर, बिहिया थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि पूछताछ के क्रम में कुछ ग्रामीणों द्वारा कहा गया कि वह बीमार थी। बीमारी के कारण उसकी मृत्यु हुई है। जबकि कुछ लोगों का कहना था कि वह उसने जहर खाया था। हालांकि उसकी मौत कैसे हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

पढ़ें: बिहिया रेलवे स्टेशन पर पब्लिक और दलालों के बीच जमकर चले लात घुसे

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
डाॅ. आर.एन.यादव
डाॅ. आर.एन.यादव
डॉ.ए. अहमद
डॉ.ए. अहमद
sharda

Most Popular