HomeNewsस्टेशन पर पब्लिक और दलालों के बीच जमकर चले लात घुसे

स्टेशन पर पब्लिक और दलालों के बीच जमकर चले लात घुसे

Bihiya station तत्काल आरक्षण कराने को लेकर भिड़े लोग

आरा/बिहिया। Bihiya station बिहिया स्टेशन के आरक्षण काउंटर पर गुरुवार को तत्काल आरक्षण कराने को लेकर पब्लिक और दलालों के बीच जमकर लात घुसा चला। इस दौरान घटना की सूचना पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने एक पब्लिक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आरा भेजा गया है। घटना को लेकर आरक्षण काउंटर के समीप देरतक अफरा तफरी मची रही। घटना के कारण एक दो तत्काल टिकट ही बुक हो पाया।

jay kumar

बताया जाता है कि शाहपुर के सुदूर दियारा क्षेत्र का रहने एक युवक तत्काल टिकट के लिए सुबह चार बजे से लाइन लगा दिया था लेकिन स्लीपर क्लास के लिए तत्काल टिकट का समय 11 बजते-बजते रोज की तरह एक दर्जन की संख्या में दलाल आ धमके। जैसे ही समय हुआ दलालो ने आरोपी को लाइन से जबरन चलता कर दिया। इसका विरोध करने पर दोनों ओर से पहले बकझक उसके बाद मारपीट शुरू हो गयी। इस दौरन मौके पर पहुंचे रेलवे सुरक्षा बल ने युवक को गिरफ्तार कर लिया।

बिहिया स्टेशन (Bihiya station) आरपीएफ पोस्ट सूत्रो की माने तो युवक लाइन में पहला नम्बर उसका होने का दावा करते हुए हंगामा कर रहा था कि मेरा नही तो किसी का टिकट नही बनेगा जिसके कारण उसे गिरफ्तार किया गया। आरा आरपीएफ इंस्पेक्टर ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक हंगामा कर बुकिंग में गतिरोध पैदा कर रहा था।

पुलिस ने कहा न्यायालय द्वारा मुखिया बुटेश्वर यादव को गिरफ्तार करने के लिए वारंट जारी किया गया है

राकेश ओझा ने कहा कि शाहपुर की मासूम जनता के भावनाओं के साथ खेल रहे है मंटू तिवारी व भुअर ओझा

एक प्राइवेट अस्पताल की डाक्टर पेट चीरने के बाद कैंसर होने की बात कह बच्चेदानी निकालने से किया इंकार

साहबों व दफ्तरों का चक्कर लगा थका परिवार अब बजरंग बली से लगा रहा गुहार, हनुमान चालीसा का पाठ

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular