Homeबिहारआरा भोजपुरआरा टाउन थाना पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ दो युवक को...

आरा टाउन थाना पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार

उनके पास से एक 180 एमएल का टेट्रा पैक फ्रूटी बरामद हुआ

Arrah Town Police Arrested: गिरफ्तार युवकों में तरारी थाना क्षेत्र के खरौना गांव निवासी स्व. गुप्तेश्वर राय का पुत्र उज्जवल कुमार एवं नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला निवासी स्व. दशरथ सिंह का पुत्र विनोद कुमार शामिल है।

Banti Pandey
  • हाइलाइट:
    • गांगी त्रिमुहानी के पास वाहन चेकिंग किया जा रहा था
    • अंग्रेजी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, बाइक जब्त

Arrah Town Police Arrested: आरा टाउन थाना पुलिस द्वारा अंग्रेजी शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के गांगी त्रिमुहानी के पास से रविवार को की। तलाशी के दौरान उनके पास से एक 180 एमएल का टेट्रा पैक फ्रूटी बरामद हुआ। उनके पास रही बाइक को भी जप्त कर लिया। गिरफ्तार युवकों में तरारी थाना क्षेत्र के खरौना गांव निवासी स्व. गुप्तेश्वर राय का पुत्र उज्जवल कुमार एवं नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला निवासी स्व. दशरथ सिंह का पुत्र विनोद कुमार शामिल है।

बताया जाता है कि टाउन थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के गांगी त्रिमुहानी के पास वाहन चेकिंग किया जा रहा था। उसी दौरान बड़हरा की तरफ से आ रहे बाइक से बाहर दोनों युवक पुलिस को देख बाइक घुमाकर भगाने का प्रयास करने लगे। तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ टाउन थाना में बिहार मधनिषेध अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular