Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजचोरों ने आरा के चंदवा हाउसिंग मोड़ स्थित एसबीआई एटीएम का शटर...

चोरों ने आरा के चंदवा हाउसिंग मोड़ स्थित एसबीआई एटीएम का शटर काटा

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान करने में जुटी

SBI ATM Chandwa Arrah: सीसीटीवी कैमरे में पुलिस ने देखा कि एक फोर व्हीलर से चार अज्ञात बदमाश आए और उनके द्वारा एटीएम के शटर को गैस कटर से काटा जाने लगा।

  • हाइलाइट:
    • एसबीआई एटीएम का शटर काट अज्ञात चोरों ने चोरी का किया प्रयास
    • शहर के चंदवा हाउसिंग मोड़ स्थित एसबीआई एटीएम में रविवार की देर रात घटी घटना

SBI ATM Chandwa Arrah: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा हाउसिंग मोड़ स्थित एसबीआई एटीएम में रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों द्वारा एटीएम का शटर काट चोरी का असफल प्रयास किया गया। सोमवार की सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर एटीएम पर पड़ी, तो भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। तब स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना नवादा थाना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर नवादा थाना पुलिस वहां पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि रविवार के देर रात करीब डेढ़ बजे चार की संख्या में रहे अज्ञात चोर चंदवा हाउसिंग मोड़ स्थित एसबीआई एटीएम में धावा बोल दिया। इसके बाद गैस कटर से एटीएम के शटर को काटने लगे। तभी शटर फंस गया। जिसके कारण वह चोरी नहीं कर पाए और हार पछता कर भाग निकले।

इसके बाद सोमवार की सुबह स्थानीय पुलिस वहां पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाला, तो देखा कि एक फोर व्हीलर से चार अज्ञात बदमाश आए और उनके द्वारा एटीएम के शटर को गैस कटर से काटा जाने लगा। हालांकि शटर फंस जाने के कारण वह चोरी नहीं कर सके। इसके पश्चात सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अज्ञात चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular