Monday, December 8, 2025
No menu items!
Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत...

भोजपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत पांच जख्मी

भोजपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत पांच लोग जख्मी हो गए।

Accident: पहली घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के वरुणा गांव के समीप की है। वही दूसरी घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के चरपोखरी गांव के समीप की है।

  • हाइलाइट: Accident
    • नारायणपुर एवं चरपोखरी थाना क्षेत्र में सोमवार को घटी घटना

आरा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसे में बाप-बेटा समेत पांच लोग जख्मी हो गए। सभी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। पहली घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के वरुणा गांव के समीप की है। जहां सोमवार की शाम दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाप-बेटा समेत चार लोग जख्मी हो गये।

जानकारी के अनुसार जख्मियों में एक बाइक पर सवार सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी 60 वर्षीय परमेश्वर चौधरी एवं उनका 35 वर्षीय पुत्र शिवमंगल चौधरी शामिल है। जबकि दूसरे बाइक पर सवार चांदी थाना क्षेत्र के जलपुरा गांव निवासी रंग बहादुर महतो का 26 वर्षीय पुत्र अमित कुमार एवं उसी गांव के निवासी स्व.रमेश मुसहर का 17 वर्षीय पुत्र शिवराम मुसहर शामिल है।

बताया जाता है कि एक बाइक पर सवार अमित कुमार एवं शिवराम मुसहर अपने गांव से अगिआंव की तरफ जा रहे थे। जबकि दूसरे बाइक पर सवार परमेश्वर चौधरी व उनका बेटा शिवमंगल चौधरी अगिआंव से बाइक द्वारा सहार की ओर जा रहे थे। उसी दौरान वरुणा गांव के समीप दोनों की बाइक के आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

दूसरी घटना चरपोखरी थाना क्षेत्र के चरपोखरी गांव के समीप की है। जहां बाइक अनियंत्रित हो जाने से युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार जख्मी उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चकरदह गांव निवासी शिव जलन सिंह का 20 वर्षीय पुत्र मंटू सिंह है।

इधर, मंटू सिंह ने बताया कि वह सोमवार की शाम बाइक द्वारा चरपोखरी थाना क्षेत्र के मझिआंव गांव स्थित ससुराल अपनी पत्नी को लाने के लिए जा रहा था। उसी दौरान चरपोखरी गांव के समीप उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

News
News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular