Homeस्वास्थ्यबिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का 13वां शाखा सम्मेलन सम्पन्न

बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का 13वां शाखा सम्मेलन सम्पन्न

सम्मेलन में सदर अस्पताल से जुड़े हुए कर्मचारी शामिल हुए

Health Employees Union: बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, विशेष शाखा सदर अस्पताल के नई कमेटी का गठन किया गया।

  • हाइलाइट:
    • सोनू कुमारी अध्यक्ष एवं रामाकांत सिन्हा मंत्री मनोनित
    • नई कमिटी में गुड़िया कुमारी को बनाया गया कोषाध्यक्ष

Health Employees Union आरा। बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, विशेष शाखा सदर अस्पताल का 13वां शाखा सम्मेलन सदर अस्पताल के प्रांगण में हुआ‌। अध्यक्षता राजीव रंजन ने की‌। सम्मेलन में सदर अस्पताल से जुड़े हुए कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य अतिथि के तौर पर सिविल सर्जन एवं उपाधीक्षक सदर अस्पताल मौजूद रहें।

विशिष्ट अतिथि चिकित्सा संघ के महामंत्री सुबेश सिंह ने कहा कि आज सरकार की गलत नीतियों का परिणाम राज्य के कर्मचारी भुगतने पर मजबूर हैं। कहा कि बिहार में सितंबर 2005 के बाद नियुक्त कर्मचारियों का पेंशन छीन कर राज्य सरकार ने कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी को समाप्त कर दिया इसके खिलाफ बिहार के कर्मचारी भी देशभर के कर्मचारियों के साथ आगामी संघर्ष में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

कोविड के दौरान अपनी जान की बाजी लगाकर मानवता के मंदिर को बचाने में संघर्ष करने वाले अस्पताल कर्मियों का 18 महीने का महंगाई भत्ते की किस्तों को सरकार द्वारा अभी तक मुक्त नहीं किया गया है, जिससे आम कर्मचारियों की बीच गहरी नाराजगी है। ठेका संविदा की नीति लाकर राज्य के पढ़े-लिखे नौजवानों को कम मजदूरी पर बहस कर उनके श्रम का शोषण किया जा रहा है, जो सही नहीं है।

संघ के जिलाध्यक्ष विनोद यादव ने कहा कि स्थानीय स्तर पर भी लगातार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी करते रहने के कारण कर्मचारी ठगा सा महसूस कर रहे हैं। नई सरकार के गठन के पश्चात संघ सरकार से इन मांगों पर विचार के लिए वार्ता आयोजित कराएगा। इस दौरान विशेष शाखा का आगामी सत्र के लिए नई कमेटी का गठन किया गया। सोनू कुमारी को अध्यक्ष, रामाकांत सिन्हा को मंत्री तथा गुड़िया कुमारी को कोषाध्यक्ष सहित अन्य को विभिन्न पदों पर निर्वाचित किया गया।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular