Homeस्वास्थ्यआरा के विष्णु नगर जेड चौक: फिजियोहील में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का...

आरा के विष्णु नगर जेड चौक: फिजियोहील में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Arrah Vishnu Nagar: आरा शहर के विष्णु नगर जेड चौक के समीप ‘फिजियोहील’ एडवांस फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में रविवार को निःशुल्क फिजियोथेरेपी जांच सह परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

  • हाइलाइट: Arrah Vishnu Nagar
  • नि:शुल्क फिजियोथेरेपी जांच सह परामर्श शिविर का आयोजन
  • 40 से अधिक मरीजो का किया गया जांच और दिया गया परामर्श

आरा शहर के विष्णु नगर जेड चौक के समीप ‘फिजियोहील’ एडवांस फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में रविवार को निःशुल्क फिजियोथेरेपी जांच सह परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 55 से अधिक मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इस दौरान 40 से अधिक मरीजों का आधुनिक तकनीक से नि:शुल्क जांच कर इलाज हेतु परामर्श दिया गया। वही 15 रेगुलर मरीजों का भी प्राइमरी फिजियोथेरेपी दिया गया। कैंप में रजिस्ट्रेशन कराने वाले मरीजों को ईलाज में विशेष लाभ दिया गया।

Arrah Vishnu Nagar: फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दिव्य प्रकाश

फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दिव्य प्रकाश ने बताया कि इस बार मरीजों को निःशुल्क फिजियोथेरेपी के साथ ब्लड प्रेशर, वजन, ब्लड टेस्ट, सीबीसी एवं ब्लड शुगर इंदिरा पैथ लैब के सौजन्य से किया गया। फिजियोहिल-एडवांस फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर आरा शहर का एकमात्र स्पेशलाइज्ड इन आर्थोपेडिक एंड न्यूरोलॉजिकल रिहैबिलिटेशन सेंटर है।

उन्होंने बताया गया कि अब यहां एडवांस इक्विपमेंट से आर्थो केस जैसे एसीएल/पीसीएल, लिगामेंट की सर्जरी के बाद के रिहैबिलिटेशन, साइंटिफिक एविडेंस बेस्ड ट्रीटमेंट और सीपीएम जैसे इक्विपमेंट और स्पोर्ट्स तक ट्रेनिंग के लिए रिहैब किया जाता है। स्ट्रोक यानी लकवा के मरीज की रिहैबिलिटेशन के लिए स्पेशलाइज्ड सेटअप जैसे स्टैंडिंग फ्रेम, हैंड रिहैब और एडवांस्ड एविडेंस बेस्ड ट्रीटमेंट किया जाता है, जिससे मरीजों की रिकवरी फास्ट हो जाती है।

लकवा पीड़ित मरीजों को अब पटना या बाहर नहीं जाने कि जरुरत नहीं पड़ेगी। आज ज्यादातर कमर दर्द, कूल्हे में दर्द, गर्दन दर्द, कंधे का दर्द, एड़ी में सूजन व दर्द, शरीर में लकवा, घुटने का दर्द, मांसपेशियों में चोट, फ्रैक्चर व सर्जरी के बाद अकड़न आदि से संबंधित मरीज आए।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में लोगों की दिनचर्या में आए बदलाव से कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों के लिए फिजियोथैरेपी रामबाण है। उन्होंने बताया अब अगामी 19अप्रैल को निःशुल्क फिजियोथैरेपी एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। कैंप को सफल बनाने में आभा, रेशमा एवं संगीता का सक्रीय योगदान रहा है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular