Homeभोजपुरबड़हाराभोजपुर: बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव में हथियारबंद बदमाशों ने युवक...

भोजपुर: बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव में हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली

Paiga Village: भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव में रविवार की देर शाम फेसबुक पर हुए गाली-गलौज को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने दरवाजे पर चढ़कर युवक को गोली मार दी।

jay kumar
  • हाइलाइट:
  • फेसबुक पर हुए गाली-गलौज को लेकर दरवाजे पर चढ़ युवक को मारी गोली
  • जख्मी युवक का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी
  • बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव में रविवार की देर शाम घटी घटना

आरा, बिहार। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव में रविवार की देर शाम फेसबुक पर हुए गाली-गलौज को लेकर हथियारबंद बदमाशों ने दरवाजे पर चढ़कर युवक को गोली मार दी। युवक को दाहिने हाथ के कलाई के ऊपर गोली लगी है। परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार जख्मी बड़हरा थाना क्षेत्र के पैगा गांव वार्ड नंबर-14 निवासी स्व. संत सिंह का 25 वर्षीय पुत्र अमित सिंह है। इधर, जख्मी के भाई सुमित कुमार सिंह ने बताया कि परशुराम सिंह नामक व्यक्ति ने उनके मामा कौशल सिंह के साथ फोटो खींचवाया था। जिसे लेकर दो दिन पूर्व फेसबुक पर दोनों ने एक-दूसरे को गाली-गलौज किया था। हालांकि उसके बाद बात खत्म हो गई थी।

Paiga Village : परशुराम सिंह पर फायरिंग का आरोप

शनिवार को जब वह गांव में ही स्थित गुमटी पर था। तभी परशुराम सिंह द्वारा उनके साथ मारपीट की गई थी। जिसके बाद उसके द्वारा परशुराम सिंह सहित स्थानीय थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। रविवार की देर शाम जब उसका भाई अमित सिंह अपने दरवाजे पर था। तभी परशुराम सिंह अपने अन्य लोगों के साथ दरवाजे पर आ धमका तो वह छत पर चल गया। तभी उनके द्वारा फायरिंग कर दी गई। इस दौरान उनके भाई अमित सिंह को गोली लग गई।

वहीं दूसरी तरफ जख्मी अमित सिंह के भाई सुमित कुमार सिंह ने परशुराम सिंह, गुड्डू सिंह, सुमन सिंह सहित उनके साथ रहे अन्य लोगों पर गोली मारने एवं दो राउंड फायरिंग करने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular