Homeआरा भोजपुरअगिआंवअगिआँव में पूर्व विधायक अरुण यादव का ‘जनता दरबार’ बना अटूट भरोसे...

अगिआँव में पूर्व विधायक अरुण यादव का ‘जनता दरबार’ बना अटूट भरोसे का केंद्र

Agiao Janata Darbar: रविवार को आयोजित इस जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे।

  • हाइलाइट: Agiao Janata Darbar
  • दीपु रानावत ने कहा ‘जनता दरबार’ के आयोजन का ध्येय नागरिकों के चेहरे पर मुस्कान लाना है

आरा, बिहार। भोजपुर जिले के संदेश विधानसभा क्षेत्र में राजनीति के बदलते समीकरणों और चुनावी हार-जीत के शोर से इतर, पूर्व विधायक अरुण यादव के अगिआँव स्थित आवास पर प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाला ‘जनता दरबार’ आज आम जनमानस की आशाओं और भरोसे का एक जीवंत केंद्र बन गया है। बीते रविवार को आयोजित इस जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे।

पूर्व विधायक अरुण यादव ने प्रत्येक आगंतुक की बातों को अत्यंत धैर्य और प्राथमिकता के साथ सुना। श्री यादव ने चुनाव परिणामों की परवाह किए बिना यह स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र की जनता का हित उनके लिए सर्वोपरि है। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कई परिवारों को तात्कालिक आर्थिक सहयोग प्रदान कर उन्हें संबल देने का प्रयास किया।

Agiao Janata Darbar: संदेश की जनता उनका परिवार-दिपु रानावत

वही, दीपु रानावत यादव (राजद उम्मीदवार,संदेश) ने इस पहल पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि नेतृत्व का असली अर्थ जनता के सुख-दुख में हमेशा सहभागी बने रहना है। संदेश की जनता उनका परिवार है। चुनाव में हार या जीत जनसेवा के मार्ग में कभी बाधा नहीं बन सकती। वे अपनी किसी भी समस्या, शिकायत या सुझाव के लिए बिना किसी संकोच के प्रत्येक रविवार को अगिआँव स्थित आवास पर पधारें। उनका एकमात्र ध्येय नागरिकों के चेहरे पर मुस्कान लाना है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular