Homeधर्मश्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्योहार को लेकर शाहपुर में पंडाल बनाने में जुटे कारीगर

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्योहार को लेकर शाहपुर में पंडाल बनाने में जुटे कारीगर

इस बार कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार देशभर में 16 अगस्त को मनाया जाएगा। इस त्योहार को लेकर तैयारियां भी जोरों-शोरों पर है।

  • हाइलाइट: Janmashtami Pandals – Shahpur
    • इस बार राजमहल में होंगे भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन

शाहपुर, आरा। इस बार कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार देशभर में 16 अगस्त को मनाया जाएगा। इस त्योहार को लेकर तैयारियां भी जोरों-शोरों पर है। शाहपुर नगर पंचायत के छोटी मठिया के समीप हर साल धूमधाम से जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाता है। इस साल भी जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं।

संकीर्तन के साथ-साथ लाइट एंड साउंड शो के अलावा, विभिन्न झांकियों के दर्शन तो होंगे ही, साथ ही श्री कृष्ण जन्माष्टमी कमिटी, बाल कला परिषद ने इस बार “ठाकुर जी” के भक्तजनों व अन्यों के लिए विशेष प्रबंध भी किए हैं। इस बार श्रद्धालु सनातन धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाने वाले भगवान श्रीकृष्ण के राजमहल के दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा अन्य धार्मिक कार्यक्रम/गतिविधियां भी जारी रहेंगी।

Janmashtami Pandals – Shahpur – भगवान श्रीकृष्ण के आकर्षक राजमहल

बाल कला परिषद के कारीगर तैयार कर रहे पंडाल : इस जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी कमिटी , बाल कला परिषद के सदस्य व कारीगर जीतू कुमार, पप्पू गुप्ता, प्रभात गुप्ता, संतोष ठाकुर , विक्की गुप्ता, धनजी, मनीष,तारकेश्वर, दीपक वर्मा, सचिन, चंदन, नंदू, सोनू केशरी, विशाल, रोहित, राहुल, आदित्य आदि सभी लोग भगवान श्री कृष्ण के आकर्षक राजमहल तैयार कर रहे हैं।

बाल कला परिषद जन्माष्टमी पूजा समिति के मार्ग दर्शक शिक्षाविद भरत कुमार सिन्हा, विनोद कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना, राजू तिवारी, संरक्षक भरत यादव व अमित गुप्ता, कमिटी के अध्यक्ष विनोद प्रसाद, उपाध्यक्ष योगेंद्र यादव उर्फ योगी, सचिव सुधीर गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजू कुमार, संयोजक मुसन सोनार, जितेंद्र यादव, आजाद गुप्ता इस राजमहल को तैयार होता हुआ भी देख रहे हैं।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular