Homeबिहारआरापुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन

  • हाइलाइट: SP office in Ara
  • एसपी ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

SP office in Ara आरा: पुलिस अधीक्षक का कार्यालय में शुक्रवार को मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक राज ने जिले के सभी पुलिस अधिकारी एवं थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। मैराथन चली गोष्ठी में जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, सभी थानाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

jay kumar

अपराध गोष्ठी में मासिक रूप से होने वाले पुलिस के उपलब्धियों की समीक्षा की गई एवं विगत माह में प्रतिवेदित गंभीर और लंबित कांडों के अनुसंधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। एसपी ने सभी थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण और सुव्यवस्थित न्यायिक प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आगामी पर्व-त्योहार को लेकर विशेष सतर्कता बरतने, शराब तस्करो के विरुद्ध अभियान चलाकर गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को प्रतिदिन स्थान एवं समय बदलकर वाहन चेकिंग करने का भी निर्देश दिया।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular