Homeआरा भोजपुरबिहियाबाढ़ के पानी के तेज बहाब में बह गए युवक का शव...

बाढ़ के पानी के तेज बहाब में बह गए युवक का शव बरामद

बाढ़ के पानी के तेज बहाब में बह गए युवक अनूप यादव(22) पिता रामाशंकर यादव का शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया।

  • हाइलाइट: Kavalpatti – Anoop Yadav
    • मृतक का नाम: अनूप यादव (22 वर्ष), पिता रामाशंकर यादव
    • घटना स्थल: बिहिया थाना क्षेत्र के चंदा केवटिया
    • शव बरामद: बड़हरा थाना क्षेत्र के केवटिया गांव के पास गंगा नदी से
    • तारीख: 6 अगस्त को हादसा, 8 अगस्त को शव बरामद
    • स्थिति: चप्पल निकालते समय पैर फिसला और तेज धार में बह गए
    • शिनाख्त: शव की फोटो और वीडियो से की गई
    • पारिवारिक स्थिति: तीन भाइयों में सबसे बड़े थे

शाहपुर,आरा। बाढ़ के पानी के तेज बहाब में बह गए युवक अनूप यादव(22) पिता रामाशंकर यादव का शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया। मृतक का शव घटनास्थल बिहिया थाना क्षेत्र के चंदा केवटिया से करीब 20 किलोमीटर पूरब बड़हरा थाना क्षेत्र के केवटिया गांव से समीप गंगानदी से बरामद किया गया।

Kavalpatti – Anoop Yadav – पानी के तेज धाराओं में बह गया था युवक

घटना 6 अगस्त के दोपहर की है। जब मृतक बाढ़ पानी से अपना चप्पल निकाल रहा था। तभी उसका पर फिसल गया और पानी के तेज धाराओं के चपेट में आकर बह गया था। शुक्रवार की सुबह केवटिया गांव के लोगो ने यहां लोगो को फोनकर शव मिलने की सूचना दी। शव के फोटो व वीडियो से उसकी शिनाख्त की गई।

मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के पिपरा जगदीश पंचायत के कवलपट्टी गांव निवासी रामाशंकर यादव का पुत्र अनूप यादव(22) था। वह अपने तीन भाइयों में सबसे बडा था।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular