HomeबिहारआराAra : मारपीट मामले में पूर्व मुखिया सहित पांच नामजद प्राथमिकी

Ara : मारपीट मामले में पूर्व मुखिया सहित पांच नामजद प्राथमिकी

जख्मी कांग्रेस कार्यकर्ता सुनील कुमार सिंह के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी 

Ara Congress office: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के शहीद भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार की दोपहर कार्यकर्ताओं के बीच हुए मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है

  • हाइलाइट्स:
    • आरा शहर के कांग्रेस कार्यालय में मारपीट मामला
    • अन्य अज्ञात लोगों को भी बनाया गया आरोपित

बिहार (भोजपुर)। आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के शहीद भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार की दोपहर कार्यकर्ताओं के बीच हुए मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें पूर्व मुखिया सहित पांच को नामजद तथा अन्य  अज्ञात को आरोपित बनाया गया है।

जख्मी कांग्रेस कार्यकर्ता सुनील कुमार सिंह के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि गुरुवार को वे कांग्रेस कार्यालय में बिहार कांग्रेस पार्टी सह राज्य प्रभारी देवेंद्र यादव के स्वागत में गए थे। वहां स्वागत के दौरान नारेबाजी हुई।

नारेबाजी होने के बाद पूर्व मुखिया सह कांग्रेस कार्यकर्ता उपेंद्र कुमार सिंह, उनके दो पुत्र कर्ण सिंह, छोटू सिंह, केशव प्रसाद सिंह के पुत्र राजा सिंह, उमेश सिंह के पुत्र दीपक कुमार सिंह एवं अन्य लोगो के द्वारा उन्हें खींचकर लोहे के रॉड से मारा गया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।

Ara Congress office : मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल

बता दें कि गुरुवार की दोपहर शहीद भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ता उपेंद्र कुमार सिंह एवं सुनील कुमार सिंह के बीच नारेबाजी के दौरान उपीजे विवाद को लेकर नोंकझोंक हुई थी। जिसके बाद उपेंद्र कुमार सिंह व उनके समर्थकों के द्वारा सुनील कुमार सिंह की जमकर पिटाई कर दी गई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।

पढ़ें : कांग्रेस कार्यालय में पैक्स अध्यक्ष के पुत्र सह कांग्रेस कार्यकर्ता की पिटाई

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular