HomeबिहारआराAra : स्कॉर्पियो से 432 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Ara : स्कॉर्पियो से 432 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

बक्सर-पटना फोरलेन पर दौलतपुर ओवरब्रिज के पास छापेमारी के दौरान मिली उपलब्धि

Liquor smuggler Ankit Saurabh: भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

  • हाइलाइट्स:
    • उत्तर प्रदेश से स्कॉर्पियो द्वारा नालंदा जा रहा था विदेशी शराब
    • जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 7 लाख रुपए आंका गया

बिहार (आरा)। भोजपुर जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की उत्तर प्रदेश कि ओर से स्कॉर्पियो से भारी मात्रा में विदेशी शराब भोजपुर के रास्ते नालंदा की ओर जा रहा है।

सहायक आयुक्त मद्यनिषेध, भोजपुर द्वारा निरीक्षक प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। बक्सर-पटना फोरलेन पर दौलतपुर ओवरब्रिज के पास, (थाना-आरा नगर) में एक उजला स्कॉर्पियो की जांच की गई। इस दौरान स्कॉर्पियो के अंदर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया।

स्कॉर्पियो पर बिहार का निबंधन संख्या अंकित पाया गया। टीम ने मौके से नालंदा जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के हरनौत गांव निवासी स्कॉर्पियो चालक अंकित सौरभ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायालय को सुपुर्द कर दिया गया है।

Liquor smuggler Ankit Saurabh: उत्तर प्रदेश से नालंदा ले जाया जा रहा था शराब

उक्त वाहन से ऑफिसर च्वाइस व्हिस्की 180 एमएल का 2400 पीस यानि 432 लीटर जप्त किया गया है। जप्त शराब का बाजार मूल्य करीब 7 लाख रुपए आँका गया। जप्त शराब को उत्तर प्रदेश से नालंदा ले जाया जा रहा था। छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा के साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular