Homeआरा भोजपुरउदवंतनगरतिरोजपुर में माता का भव्य जागरण आयोजित

तिरोजपुर में माता का भव्य जागरण आयोजित

जागरण का शुभारंभ ब्रज किशोर प्रसाद सिन्हा ने माता की पूजा-अर्चना के साथ किया

Mata Jagran Tirojpur: भोजपुर जिला अंतर्गत उदवंतनगर प्रखंड के कारीसाथ पंचायत स्थित तिरोजपुर गांव के लाल सदन प्रांगण में मां भगवती का भव्य जागरण आयोजित किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट:
    • इलाहाबाद से आईं गायिका बेबी कोमल के गीतों ने श्रोताओं को खूब झुमाया
    • जबकि पटना की कलाकार गुडिया गिरी के भजनों ने सभी को आनंदित किया।

बिहार (आरा) भोजपुर जिला अंतर्गत उदवंतनगर प्रखंड के कारीसाथ पंचायत स्थित तिरोजपुर गांव के लाल सदन प्रांगण में मां भगवती का भव्य जागरण आयोजित किया गया। इस भक्तिमय आयोजन में इलाहाबाद और अन्य जगहों से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

जागरण का शुभारंभ ब्रज किशोर प्रसाद सिन्हा ने माता की पूजा-अर्चना के साथ किया। यह जागरण विशेष रूप से मां दुर्गा की आराधना के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें पूरी रात भजन, कीर्तन और आरती का क्रम चला। इस दौरान माता का सुंदर दरबार सजाया गया और अखंड ज्योति प्रज्वलित की गई।

Mata Jagran Tirojpur: मां भगवती के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय

जागरण में गाए गए भक्तिगीतों ने उपस्थित सभी भक्तों को भक्ति रस में डूबकर झूमने पर मजबूर कर दिया। मां भगवती के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इलाहाबाद से आईं गायिका बेबी कोमल के गीतों ने श्रोताओं को खूब झुमाया, जबकि पटना की कलाकार गुडिया गिरी के भजनों ने सभी को आनंदित किया।

जगराता की समाप्ति के बाद, माता काली माता मंदिर के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भव्य पूजा-अर्चना, कुंवारी कन्या पूजन, और भोज व ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में शम्भु प्रसाद, विजय कुमार सिन्हा, दिनेश सिन्हा, बबन प्रसाद, किरण सिन्हा, राजेश्वर सिन्हा, और सुधीर सिन्हा की अहम भूमिका रही।

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular