Panchayat By-election: शाहपुर पंचायत उपचुनाव के वोटों की गिनती हरिनारायण उच्च विद्यालय में संपन्न हुई, जिसके बाद नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को बीडीओ (प्रखंड विकास पदाधिकारी) सह निर्वाची पदाधिकारी शत्रुंजय कुमार सिंह ने जीत का प्रमाण पत्र दिया।
- हाइलाइट:
- श्याम बने मुखिया, बिनोद व मनजीत हुए सरपंच तो आरती व हेवान्ति बनी पंसस
बिहार (आरा ) भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड पंचायत उपचुनाव के लिए डाले गए वोटों की मतगणना निर्धारित समय अनुसार स्थानीय हरिनारायण उच्च विद्यालय में शुरू हुआ। मतगणना के पश्चात लालू के डेरा पंचायत के मुखिया पद पर श्याम कुमार साह को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें 1690 मत प्राप्त हुए। जबकि उनके निकटतम प्रत्याशी पारस नाथ साह 1094 को मत प्राप्त हुए।
वही सरना पंचायत के सरपंच पद पर मनजीत सिंह को विजेता घोषित किया गया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शंकर राय को 79 मतों से पराजित किया। मनजीत सिंह को 709 व शंकर राय को 630 मत मिले। जबकि भरौली पंचायत के सरपंच पद पर बिनोद मिश्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी महेंद्र सिंह को 600 मतों से पराजित किया। बिनोद मिश्र को 1374 मत मिले व महेंद्र सिंह को 774 मत प्राप्त हुए।

वही गौरा पंचायत में पंचायत समिति पद पर आरती देवी को निर्वाचित घोषित किया गया। जबकि दामोदरपुर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पद पर हेवान्ति देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पार्वती देवी को सीधे मुकाबले में पराजित किया। हेवान्ति देवी को 1342 व पार्वती देवी 1166 मत प्राप्त हुए।
गौरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पद पर आरती देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दुर्गावती देवी 1204 मतों के अंतर से पराजित किया। आरती देवी को 1771 व दुर्गावती देवी को 567 मत प्राप्त हुए। सभी विजेता अभ्यर्थियों को बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी शत्रुंजय कुमार सिंह ने जीत का प्रमाण पत्र दिया।
Panchayat By-election: विजेता उम्मीदवारों का विवरण:
मुखिया पद: लालू के डेरा पंचायत से श्याम कुमार साह 1690 मतों के साथ विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पारस नाथ साह (1094 मत) को हराया।
सरपंच पद: सरना पंचायत से मनजीत सिंह ने 709 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शंकर राय (630 मत) को 79 मतों से पराजित किया।
भरौली पंचायत से बिनोद मिश्र 1374 मतों के साथ विजयी हुए। उन्होंने महेंद्र सिंह (774 मत) को 600 मतों के अंतर से हराया।
पंचायत समिति सदस्य पद: दामोदरपुर पंचायत से हेवान्ति देवी ने 1342 मत प्राप्त कर पार्वती देवी (1166 मत) को पराजित किया।
गौरा पंचायत से आरती देवी 1771 मतों के साथ विजयी हुईं। उन्होंने दुर्गावती देवी (567 मत) को 1204 मतों के बड़े अंतर से हराया।







