Homeबक्सरब्रह्मपुरबक्सर के ब्रम्हपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

बक्सर के ब्रम्हपुर में युवक की गोली मारकर हत्या

घटनास्थल पर पहुंचे डुमरांव डीएसपी, हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Rahul Yadav Babu Dera: बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कांट पंचायत के बाबू डेरा गांव में 20 वर्षीय राहुल यादव उर्फ लल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है

jay kumar
  • हाइलाइट:
    • शनिवार की सुबह घटना के जानकारी होने पर क्षेत्र में मची सनसनी
    • आक्रोशित ग्रामीणों ने किया ब्रह्मपुर – बगेन सड़क को जाम
    • घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी, हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

बिहार (बक्सर)। जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कांट पंचायत के बाबू डेरा गांव में 20 वर्षीय राहुल यादव उर्फ लल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना तब हुई जब राहुल यादव धान की रोपाई के लिए अपने खेत में लगे बोरिंग पर सो रहा था। चोरों से बोरिंग की मशीन को बचाने के लिए वह रात में वहीं रुका था। अपराधियों ने उसे करीब से पेट में गोली मारी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Rahul Yadav Babu Dera: हत्या से आक्रोशित हो उठे ग्रामीण, ब्रह्मपुर-बगेन रोड जाम

शनिवार की सुबह घटना के जानकारी होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई। जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो वे आक्रोशित हो उठे। उन्होंने ब्रह्मपुर-बगेन रोड को जाम कर दिया और आगजनी की, तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। वे शव को उठाने नहीं दे रहे थे। घटनास्थल पर मौजूद मृतक के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया है। हत्या से परिवार में कोहराम मच गया है।

घटनास्थल पर डीएसपी आफाक अख्तर अंसारी, स्थानीय थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी पहुंचे हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है। अधिकारी ग्रामीणों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन ग्रामीण अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है, और पुलिस अब एफएसएल टीम आने का इंतजार कर रही है। इस घटना से बाबू डेरा निवासी राहुल यादव के पिता नंद जी यादव के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular