Thursday, February 19, 2026
No menu items!
Homeआरा भोजपुरशाहपुररानीसागर में दबंगई, विधायक राकेश ओझा से न्याय की गुहार

रानीसागर में दबंगई, विधायक राकेश ओझा से न्याय की गुहार

Ranisagar: विधायक राकेश ओझा ने थाना अध्यक्ष से स्पष्ट शब्दों में कहा, “पुलिस से दबंग और कानून से बड़ा कोई नहीं। आप तुरंत कार्रवाई कीजिए और दोषियों को कानून के दायरे में लाइए।”

  • हाइलाइट: Ranisagar
    • शाहपुर थाना क्षेत्र के रानीसागर गांव में दबंगई का आरोप
    • मुखिया प्रतिनिधि कफरुं खान के बेटे पर मारपीट का आरोप

आरा, बिहार। भोजपुर जिले के शाहपुर विधानसभा अंतर्गत बिहिया प्रखंड की रानी सागर पंचायत में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कफरुं खान के बेटे पर गांव के ही एक युवक राहुल कुमार के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीण एकजुट होकर न्याय की गुहार लगाने शाहपुर विधायक राकेश ओझा के पास पहुंचे।

ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि रानी सागर पंचायत निवासी राहुल कुमार को मुखिया प्रतिनिधि के बेटे ने मामूली बात पर बुरी तरह पीटा। घटना के बाद राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी युवक व इनके भाइयों का व्यवहार पहले से भी दबंगई भरा रहा है, जिसके कारण गांव में भय का माहौल बना हुआ है।

शिकायत लेकर पहुंचे ग्रामीणों ने विधायक राकेश ओझा को पूर्व में हुई घटनाओं का भी विस्तृत ब्यौरा दिया। उनका कहना था कि आरोपी परिवार गांव में अपनी पहुंच और दबंगई के कारण अक्सर छोटी-छोटी बातों पर ग्रामीणों के साथ मारपीट करता रहता है।

ग्रामीणों ने एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए बताया कि इसी परिवार के सदस्यों द्वारा पासवान के दुकानदार बेटे को पीटने पर फोरलेन सड़क को भी जाम किया गया था, लेकिन राजनीतिक पहुंच और दबाव के कारण उस मामले को भी दबा दिया गया था, जिससे उनके हौसले और बढ़ गए हैं। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की कि यदि इस बार कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में भी ऐसी घटनाएं होती रहेंगी और वे गांव छोड़ने को मजबूर होंगे।

Ranisagar: मामले की गंभीरता पर विधायक ने थानाध्यक्ष से की बात

ग्रामीणों की आपबीती सुनने के बाद शाहपुर विधायक राकेश ओझा ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने तत्काल शाहपुर थाना अध्यक्ष को फोन लगाया और इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। विधायक ओझा ने थाना अध्यक्ष से स्पष्ट शब्दों में कहा, “पुलिस से दबंग और कानून से बड़ा कोई नहीं। आप तुरंत कार्रवाई कीजिए और दोषियों को कानून के दायरे में लाइए।” उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विधायक राकेश ओझा के इस हस्तक्षेप के बाद ग्रामीणों में न्याय मिलने की उम्मीद जगी है। रानीसागर गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को न्याय दिलाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular