Homeबिहारपटनाडाॅ.भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय पिपलांवा का वार्षिकोत्सव मना

डाॅ.भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय पिपलांवा का वार्षिकोत्सव मना

Piplawa: पटना जिले के नौबतपुर प्रखंड अंतर्गत पिपलांवा स्थित डाॅ.भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया।

  • हाइलाइट: Piplawa
    • कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर मोहा मन

पटना, बिहार। पटना जिले के नौबतपुर प्रखंड अंतर्गत पिपलांवा स्थित डाॅ.भीमराव अम्बेडकर आवासीय विद्यालय का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। फुलवारी शरीफ के एसडीपीओ दीपक कुमार, नौबतपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार तिवारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अंकित कुमार, प्रधानाध्यापक डॉ. जमील अहमद समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर एसडीपीओ दीपक कुमार ने कहा कि शिक्षा और अनुशासन के बदौलत कोई भी व्यक्ति उपलब्धि हासिल करता है। उन्होंने विद्यालय के सतत् तरक्की की कामना करते हुए कहा कि यहां के बच्चों में टैलेंट की कोई कमी नहीं है। आज के परिवेश में शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को मल्टी टैलेंटेड होना पड़ेगा, ताकि वे हर क्षेत्र में अपना पताका लहरा सके।

प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार तिवारी ने कहा कि सुदूर ग्रामीण इलाके से चलकर यहां पढ़ने आए बच्चे काफी ऊर्जावान है। बच्चों में आगे चलकर कुछ कर गुजरने की लालसा है, उन्होंने कहा कि आप अपने लक्ष्य को निर्धारित कर मनोयोग से पढ़ाई करें। निश्चित रूप से सफलता मिलेगी।

प्रधानाध्यापक डॉ. जमील अहमद ने कहा कि बच्चों ने वार्षिकोत्सव को लेकर काफी मेहनत किया। उनके मेहनत के पीछे शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी सहयोग रहा है, उन्होंने बच्चों से कहा कि मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा आने वाले कुछ दिनों में होने वाला है। इसलिए आप मेहनत एवं ईमानदारी पूर्वक पढ़ाई करें और परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल हो करके विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन करें।

मौके पर प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अंकित कुमार ने भी अपना वक्तव्य दिया। कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में बच्चों ने मनमोहक नृत्य, हास्य-नाटिका और देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। लघू नाटक के माध्यम से उपस्थित जनों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। अतिथियों ने प्रतिभागियों को प्रशस्ति-पत्र और पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया।

कार्यक्रम को सजाने संवारने में विद्यालय के सहायक शिक्षक सुमन कुमार एवं मो. शमसुजामा की अहम भूमिका रही। मंच संचालन विद्यालय के सहायक शिक्षक प्रिंस कुमार भारती और वीरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा सुचारु रूप से किया गया।

इस सुअवसर पर विद्यालय सह छात्रावास प्रबंधक अंकित कुमार एवं विद्यालय के शिक्षक वंदना प्रसाद, प्रमिला ओझा, शंकर कुमार, विजय मजूमदार, अविनाश पाठक, गौतम कुमार, सोनी गुप्ता, कुणाल किशोर गौरव, सुप्रिया कुमारी, रूबी कुमारी, तुलिका यादव, अनामिका कुमारी, निवेदिता तिवारी, पुष्पा मोर्या, अजय मोर्या, आकांक्षा तिवारी, पंकज कुमार, स्तुति, कल्पना कुमारी, शिप्रा गुप्ता, शिक्षकेतर कर्मचारी इंद्रदेव पासवान, मनोज कुमार प्रहरी अंगद सिंह एवं अन्य सभी अभिभावकगण व विद्यालय के सभी छात्र उपस्थित थे।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular