HomeNewsसरेशाम बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

सरेशाम बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

Baban Yadav shot: गडहनी थाना क्षेत्र के मच्छरहा टोला गांव के समीप घटना

jay kumar

खबरे आपकी बिहार आरा। भोजपुर जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जिले के धमनिया-डिलिया पथ पर गडहनी थाना क्षेत्र के मच्छरहा टोला गांव के समीप बुधवार की देर शाम एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर गांव तथा आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। वारदात का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।

Baban Yadav shot: धमनिया-डिलिया पथ पर बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

Baban Yadav shot by criminals

जानकारी के अनुसार मृतक रत्नाढ़ निवासी 60 वर्षीय बबन यादव है। ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक वह गडहनी ब्लॉक में ही किसी कर्मचारी के साथ रहकर कार्य करता था। सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस का कहना है कि घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular