HomeNewsभोजपुर में पोखर के पास मछली की रखवाली कर रहे अधेड़ की...

भोजपुर में पोखर के पास मछली की रखवाली कर रहे अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या, सनसनी


Mohan Yadav murdered:हत्या का कारण स्पष्ट नहीं, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

खबरे आपकी बिहार आरा। भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के शिवपुर बथान गांव के बगीचा स्थित पोखरा के समीप मंगलवार की देर रात धारदर हथियार से एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार मृतक धनगाई थाना क्षेत्र के शिवपुर बथान गांव निवासी ललन सिंह के 50 वर्षीय पुत्र आगरे यादव उर्फ मोहन है।

jay kumar

Mohan Yadav murdered : धनगाई थाना शिवपुर बथान में अधेड़ की हत्या

Mohan Yadav murdered धनगाई थाना शिवपुर बथान में अधेड़  की हत्या

सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। जबकि दूसरी ओर मृतक के परिजन ने किसी भी व्यक्ति पर किसी प्रकार कोई भी आरोप एवं आशंका नहीं जताया है। वहीं पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार अधेड की मौत धारदार हथियार से मारने के कारण होना प्रतीत होता है।

मृतक के चेहरे पर आंख, नाक व मुंह धारदार हथियार से बुरी तरह काट दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। एसपी विनय तिवारी ने बताया की हत्या के मामले परिजन कुछ नही बता रहे हैं। सोते समय अधेड की हत्या की गई है। गांव के कुछ लोगो पर शक है। पुलिस छानबीन कर रही है।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular