HomeNewsबिहारBabli Devi Ahirpurwa Ara: आरा में प्रेम विवाह का दुखद अंत

Babli Devi Ahirpurwa Ara: आरा में प्रेम विवाह का दुखद अंत

आरा टाउन थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा मोहल्ले में गुरुवार की सुबह घटी घटना

Babli Devi Ahirpurwa Ara: आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा मोहल्ले में गुरुवार की सुबह छत के कुंडी से लटका एक नवविवाहिता का शव मिला।

  • हाइलाइट्स:
    • छत की कुंडी से लटका मिला नवविवाहिता का शव, सनसनी
    • परिजन द्वारा खुदकुशी करने की कहीं जा रही बात
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • टाउन थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा मोहल्ले में गुरुवार की सुबह घटी घटना

भोजपुर,बिहार। आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा मोहल्ले में गुरुवार की सुबह छत के कुंडी से लटका एक नवविवाहिता का शव मिला। मृतका के गले पर अर्ध चंद्राकार गोल निशान एवं जीभ दांतों के बीच फंसा हुआ पाया गया। परिजन द्वारा खुदकुशी करने की बात कही जा रही है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। जानकारी के अनुसार मृतका टाउन थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा मोहल्ला वार्ड नंबर-29 निवासी विकास कुमार की 19 वर्षीया पत्नी बबली देवी है।

उधर, सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची आसपास के लोगों से जानकारी ली। इसके बाद पुलिस द्वारा एफएसएल की टीम को बुलाया गया। सूचना पाकर एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मौके से कई साक्ष्य को एकत्रित कर रवाना हो गई। मृतका के पैर के पास छोटा गैस सिलेंडर खडा पाया गया है। जिसके कारण संभावना जताई जा रही है कि मृतक आने गले में दुपट्टे बांध उसी सिलेंडर पर चढ़कर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

Babli Devi Ahirpurwa Ara – मृतका की मां बोली: समझाने पर बोलती थी तुम लोगों को फंसा दूंगी

कोईलवर थाना क्षेत्र के कुल्हड़िया गांव निवासी मृतका की मां प्रमिला देवी ने बताया कि उसका कुछ वर्षों से अपने फुफेरे भाई से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर उन्होंने अपनी बेटी को कई बार समझाया। लेकिन वह कुछ भी मानने को तैयार नही थी। बल्कि वह उन्हें बराबर धमकी देती थी कि मैं तुम लोगों को फंसा दूंगी। पिछले वर्ष जुलाई माह में अपने फुफेरे भाई विकास के साथ भाग कर शादी कर ली। उसी समय से दोनों परिवारों के बीच कोई बातचीत नहीं थी।

गुरुवार की सुबह अहिरपुरवा के स्थानीय लोगों द्वारा फोन कर उन्हें सूचना दी गई कि आपकी बेटी ने फांसी लगा ली है। सूचना पाकर वह अहिरपुरवा पहुंची तो उन्होंने देखा कि उनकी बेटी छत के कुंडी से गले में दुपट्टा बांधकर लटकी हुई है। उसी घर में किराएदार विकास कुमार ने बताया कि वह बर्फ का गोला बेचने का काम करता है। वह अपनी पत्नी बच्चों के साथ दूसरे घर में रहता है। कभी रात में इस घर में भी सो जाता था।

उसने बताया कि उसके कमरे का दरवाजा 24 घंटा बंद रहता था वह बराबर फोन पर व्यस्त रहती थी। गुरुवार की सुबह जब मेरी बच्ची सोकर उठी और जाकर उसके कमरे का दरवाजा को धक्का दिया, तो दरवाजा खुला था। जैसे ही दरवाजा खुला तो उसने देखा कि वह लटकी है। तभी उसने जाकर उससे कहा कि पापा आंटी लटकी हुई है। जिसके बाद वह वहां आया और उसने इसकी जानकारी मकान मालिक सुदामा राय को दी। जिसके बाद आसपास के लोग भी इकट्ठे हो गए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी।

घर से भाग कर फुफेरे भाई के साथ दिल्ली में की थी शादी

जबकि प्राप्त जानकारी के अनुसार बबीता देवी की उसके फुफेरे भाई विकास कुमार से करीब तीन वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हालांकि बबीता देवी के परिवार वाले शादी के‌ लिए राजी नहीं थे। जिसके कारण उसने बीते वर्ष जुलाई माह में अपने फुफेरे भाई विकास कुमार के साथ भागकर दिल्ली में शादी कर ली। उन्होंने करीब डेढ़ माह पूर्व अहिरपुरवा मोहल्ले में किराए का घर लिया था। इसके बाद वहां 15 दिन रहने के बाद दोनों बेंगलुरु चले गए। बेंगलुरु में चार दिन के बाद उसके पति विकास कुमार द्वारा उसे अकेले ही ट्रेन द्वारा वापस आरा भेज दिया गया था।

बुधवार की शाम फोन पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद उसने गले में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। हालांकि उसने फांसी क्यों लगाई। इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। वहीं मृतका के द्वारा मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा खेलाने की बात की भी मुहल्ले में चर्चा है।

बताया जाता है की मृतका अपने दो भाई व दो बहन में दूसरे स्थान पर थी। उसके परिवार में प्रमिला देवी व एक भाई कार्तिक एवं एक बहन रिया कुमारी है। उसके बड़े भाई गणेश की वर्ष 2020 में हत्या कर कुलहड़िया रेलवे ट्रैक के पास शव को फेंक दिया गया था। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular